फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dehradun police constable saves woman life

पति के सिर पर सवार था खून, सिपाही ने जान पर खेल महिला को बचाया, हर ओर हो रही वाहवाही

Mon, 26 Aug 2019 11:52 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 26 Aug 2019 11:52 AM IST
विज्ञापन
dehradun police constable saves woman life
पुलिस हिरासत में आरोपी पति - फोटो : अमर उजाला

ये आम धारणा है कि पुलिस घटना के बाद मौके पर आती है, लेकिन देहरादून की रायपुर पुलिस ने इस मिथक को तोड़ दिया है। पत्नी की जान लेने पर तुले रिटायर्ड फौजी के खुखरी वार को सिपाही ने अपने ऊपर लेकर महिला को बचा लिया, लेकिन सिपाही की आंख फूटने से बाल-बाल बच गई।

विज्ञापन


जबकि,  दूसरे सिपाही पर वार से उसकी वर्दी फट गई। घायल सिपाही की आंख के ऊपर-नीचे छह टांके आए हैं। पुलिस ने नशे में धुत आरोपी को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया। यह वारदात रायपुर थाना क्षेत्र के नेहरूग्राम में शनिवार आधी रात की है।

विज्ञापन

भारती नाम की महिला ने डायल 112 पर सूचना दी कि नशे में धुत पति रिटायर्ड फौजी संदीप सिंह रावत उसकी हत्या करने पर आतुर है। सूचना पर चीता मोबाइल के सिपाही राजेश कुंवर और गोपाल दास तुरंत मौके पर पहुंचे। उस समय संदीप हाथ में खुखरी लेकर पत्नी से मारपीट कर रहा था।

पुलिसकर्मियों ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन रावत ने खुखरी से अपनी पत्नी भारती पर प्रहार कर दिया। इस पर सिपाही ने बीच में आकर वार को विफल कर दिया। संदीप ने पलट कर दूसरा वार फिर से सिपाही राजेश कुंवर पर कर दिया। खुखरी के हमले से राजेश के माथे और आंख के नीचे घाव हो गया और खून बहना शुरू हो गया।

इसके बाद संदीप दूसरे सिपाही गोपाल दास के पीछे दौड़ पड़ा। पीछे से हुए वार से गोपाल दास की वर्दी फट गई। शोर होने पर जमा हुए आसपास के लोगों ने संदीप को पकड़ लिया। घायल सिपाही राजेश कुंवर को तत्काल कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अरुण मोहन जोशी, पुलिस अधीक्षक नगर श्वेता चौबे और सीओ डालनवाला जया बलूनी मौके पर पहुंचे। इसके बाद अधिकारियों ने घायल सिपाही का हालचाल लिया।

सिपाही राजेश कुंवर की आंखों के ऊपर और नीचे छह टांके आए हैं। पुलिस अधीक्षक नगर श्वेता चौबे के मुताबिक सिपाही गोपाल दास की तहरीर पर रिटायर्ड फौजी संदीप सिंह रावत के खिलाफ सिपाही पर जानलेवा हमला करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी संदीप को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन

पुलिसकर्मियों को जल्द पुरस्कृत किया जाएगा

रायपुर थाने की चीता मोबाइल ने सही समय पर पहुंचकर महिला को बचा लिया। आरोपी रिटायर्ड फौजी संदीप रावत नशे में होने के कारण बेहद उग्र था। आरोपी ने पुलिसकर्मियों पर भी जानलेवा हमला किया। निसंदेह पुलिसकर्मियों का काम सराहनीय है, इन्हें जल्द पुरस्कृत किया जाएगा। 
- अरुण मोहन जोशी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक

नशा उतरने पर नहीं हुआ गलती का अहसास 
रायपुर थाने की हवालात में नशा उतारने के बाद रिटायर्ड फौजी को अपनी गलती का अहसास नहीं था। पूरे समय वो चुप्पी साधे बैठा रहा है। एसएसआई संजय मिश्रा ने पत्नी और भाई के हवाले से बताया कि रिटायर्ड फौजी शराब के नशे में आए दिन झगड़ा करता है। पहले तो बात गाली-गलौज और बर्तन फेंकने तक थी। इस बार तो उसने खुखरी से हमला कर दिया।

पुलिस की फुर्ती से बची भारती की जान

शनिवार रात 11:35 बजे पुलिस कंट्रोल रूम के फोन की घंटी बजी। कर्मचारी ने फोन उठाया तो दूसरी ओर से बेहद घबराई हुई महिला (भारती)  सुरक्षा की गुहार लगाने लगी। लड़खड़ाती जुबां में भारती बस इतना ही बोल पाई- मुझे बचा लो। मैं रायपुर से बोल रही हूं। मेरा पति मुझे खुखरी से मारने वाला है। इस पर तुरंत कंट्रोल रूम से रायपुर थाने को सूचना दी गई। ठीक दस मिनट बाद 11:45 बजे दो पुलिसकर्मी भारती के घर पहुंच गए। पुलिस की इसी फुर्ती से भारती की जान बच गई।

पुलिस पर हमले की घटनाओं में इजाफा
रायपुर थाना क्षेत्र में पुलिस पर हमले की घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है। रायपुर क्षेत्र में डेढ़ माह में पुलिस से मारपीट की तीन घटनाएं हो चुकी हैं। झगड़े की सूचना पर मौके पर गए एक पुलिसकर्मी के पैर की हड्डी तोड़ दी गई थी, जबकि दूसरा घायल हो गया था। सड़क दुर्घटना को लेकर एक सिपाही से मारपीट हो गई थी। वहीं, सिपाही से मारपीट की घटना छिपाने पर बालावाला चौकी प्रभारी को निलंबित किया गया था। रविवार रात फिर दो सिपाही जानलेवा हमले में बच गए। डालनवाला क्षेत्र में भी सीपीयू और पुलिसकर्मियों से मारपीट की तीन घटनाएं हो चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed