फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dehradun poisonous liquor case : reason behind seven people death revealed

पथरिया पीर जहरीली शराब कांडः तो इस वजह से हुई थी सात लोगों की मौत, विसरा जांच से खुला सच

Sat, 16 Nov 2019 05:00 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 16 Nov 2019 05:00 AM IST
सार

  • विसरा में जांच में मिला मिथाइल एल्कोहॉल, देसी शराब के सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी
  • शहर के पथरिया पीर में 20 सितंबर को हुआ था शराब कांड
  • शराब बेचने वाले आरोपी कर चुके हैं मिलावट करने से इंकार
  • शराब ही जहरीली थी या बाद में मिलावट से जहरीली हुई

विज्ञापन
dehradun poisonous liquor case : reason behind seven people death revealed
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

पथरिया पीर में सात लोगों की मौत जहरीली शराब के सेवन से ही हुई थी। विसरा रिपोर्ट में मृतकों के शरीर में मिथाइल एल्कोहॉल होने का खुलासा हुआ है। हालांकि, अवैध रूप से शराब की आपूर्ति करने वाले चारों आरोपियों ने शराब में किसी तरह की मिलावट की बात स्वीकार नहीं की थी।

विज्ञापन


जाफरान ब्रांड की देसी शराब के सैंपल की रिपोर्ट अभी आना बाकी है। तभी यह साफ हो पाएगा कि शराब बनाते समय कोई चूक हुई थी या शराब में किसी तरह की मिलावट की गई थी। शहर के पथरिया पीर में यह शराब कांड 20 सितंबर को सामने आया था। 19 सितंबर को तीन लोगों राजेंद्र, लल्ला और सेवानिवृत्त फौजी शरण की मौत हुई थी।

विज्ञापन

करीब 20 लोगाें को अस्पताल में भर्ती करवाया था

परिजनों ने उनके शवों का बिना पोस्टमार्टम के अंतिम संस्कार कर दिया था। अगले दिन तीन और लोगों आकाश, सुरेंद्र और इंदर की मौत हुई तो पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई।

मामले सामने आने के बाद एसएसपी अरुण मोहन जोशी और एसपी सिटी श्वेता चौबे ने शराब पीने वाले इलाके के करीब 20 लोगाें को राजकीय वाहन से मैक्स और एम्स ऋषिकेश में भर्ती करवाया था। सही समय पर उपचार मिलने के कारण इन लोगाें की जिंदगी बच गई थी, जबकि पथरिया पीर निवासी राजू की मौत हो गई थी। राजू ने पड़ोस से देसी शराब खरीदकर पी थी। 

शराब में जहर था

पुलिस ने आखिरी दिनों में मरे चार लोगों का पोस्टमार्टम कराया था। चिकित्सकाें ने शवों का विसरा संरक्षित कर लिया था। शहर कोतवाली में गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर तत्कालीन सीओ लोकजीत सिंह ने विसरा जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया था।

आज विसरा रिपोर्ट आई तो मृतकों के शरीर में मिथाइल एल्कोहॉल होने की पुष्टि हुई। विवेचक सीओ लोकजीत सिंह ने बताया कि रिपोर्ट से जाहिर है कि शराब में जहर था। उन्होंने बताया कि डिस्टलरी और शराब के ठेके से लिए गए सैंपल की रिपोर्ट अभी आना बाकी है। इसके बाद ही तस्वीर पूरी तरह साफ हो पाएगी। 

विज्ञापन

दोषियाें के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई 

पथरिया पीर कांड में विसरा रिपोर्ट आने के बाद यह बात पुख्ता हो गई है कि शराब जहरीली थी। इसी आशंका के चलते पहले ही आरोपियाें के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराकर विवेचना की जा रही है। पुलिस को अब डिस्टलरी और शराब ठेकेे के सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है। इस मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
- अरुण मोहन जोशी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed