फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dehradun people disappointment again in rail budget.

रेल बजट : दिल के अरमा फिर आंसुओं में बह गए

Thu, 25 Feb 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 25 Feb 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
dehradun people disappointment again in rail budget.

हर साल की तरह इस बार का रेल बजट भी दून वासियों के लिए मायूसी भरा रहा। दून में रेलवे सुविधाओं में विस्तार या नई रेलवे लाइन बिछाने की घोषणा जैसा कुछ नहीं मिला।

विज्ञापन


जैसा कि लोगों ने रेल मंत्री सुरेश ‘प्रभु’ से उम्मीद लगाई थी। कुछ ट्रेनों के रूट बढ़ने और उन्हें प्रतिदिन किए जाने की भी उम्मीद जताई जा रही थी। यहां भी निराशा ही मिली।
विज्ञापन


ये उम्मीद थी, ‘प्रभु’ ने पूरी नहीं की
- लोगों को दून स्टेशन के विस्तार और प्लेटफार्म बढ़ने की उम्मीद थी। इसके लिए कुछ न होने का नतीजा यह होगा कि फिलहाल दून तक 13 कोच से अधिक की ट्रेन नहीं आ सकेगी न ही यहां ट्रेनों की संख्या बढ़ पाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन

- अंग्रेजों के जमाने में सर्वे होने के बावजूद पहाड़ों की रानी मसूरी तक ट्रेन पहुंचाने का ‘प्रभु’ भी नहीं दिखा पाए साहस
- दून से सहारनपुर वाया विकासनगर लाइन पर भी नहीं बनी बात
- रेल के जरिए हिमाचल को जोड़ने की भी नहीं ली सुध
- सिंगल ट्रैक पर ही दौड़ेगी हरिद्वार और दून के बीच रेल, डबल ट्रैक होने की थी उम्मीद
- दून-ऋषिकेश रेल लाइन निर्माण को भी नहीं मिला ग्रीन सिग्नल
- नहीं बढ़ा किसी भी ट्रेन का रूट

रेल बजट पर प्रतिक्रिया

dehradun people disappointment again in rail budget.

‘दून में रेलवे की तमाम योजनाएं कई सालों से पेंडिंग पड़ी है। कुछ योजनाओं के तो शिलापट भी मुंह चिढ़ा रहे हैं। इन योजनाओं का काम शिलापट से आगे नहीं बढ़ पाया है। राजधानी और पर्यटन नगरी होने के बावजूद यहां पर रेल सेवाओं का विस्तार न होना समझ से परे है।
-श्याम सिंह रेल यात्री

‘उत्तराखंड के छह भाजपाई सांसद भी राज्य के लिए कुछ नहीं दिला पाए। दून रेलवे स्टेशन के लिए कुछ नहीं हुआ। यहां रेल सेवाओं को विस्तार देने की भी कोई घोषणा नहीं हुई। रेलकर्मियों के लिए भी यह बजट बेहद ही निराशाजनक है।
-उग्रसेन सिंह सचिव, नार्दन रेलवे मैंस यूनियन

‘रेल बजट में दून समेत पूरे उत्तराखंड की उपेक्षा हुई है। राज्य की जनता ने लोकसभा में भाजपा को पांच सांसद दिए, लेकिन भाजपा ने यहां के लिए कुछ नहीं किया। दून वासियों को यह निराश करने वाला बजट है।’
-गुलफाम अली अध्यक्ष सपा पिछड़ा वर्ग सभा

रेल मंत्री ने उत्तराखंड वासियों को मायूस किया
उत्तराखंड क्रांति दल के केन्द्रीय महामंत्री जय प्रकाश उपाध्याय ने गुरुवार को पेश हुए रेल बजट पर मायूसी जताई है। उन्होंने कहा कि रेल बजट से इस बार उत्तराखंड वासियों को काफी उम्मीदें थी। पर रेल मंत्री ने उत्तराखंड के लिए कोई नई घोषणा नहीं की है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में ऐसा लग रहा है कि केन्द्र सरकार सिर्फ गुजरात और महाराष्ट्र कि सरकार बनकर रह गयी है। पार्टी ने रेलमंत्री सुरेश प्रभु और उत्तराखंड के पांचों सांसदों की घोर निंदा की। उन्होंने कहा कि आम जनता को भाजपा के पांचों सांसदों से पूछना चाहिए कि वह उत्तराखंड के लिए रेल बजट में क्या किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed