फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Panchayat 10 year tax exemption before chunav

पंचायत चुनाव से पहले व्यापारियों के लिए अच्छी खबर, 10 साल का करोड़ों रुपये बकाया टैक्स माफ

Sun, 21 Jul 2019 10:08 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 21 Jul 2019 10:08 AM IST
विज्ञापन
Dehradun Panchayat 10 year tax exemption before chunav
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

देहरादून में जिला पंचायत ने 10 साल का बकाया संपत्ति एवं वैभव (सी एंड पी) टैक्स माफ करने का प्रस्ताव पास किया गया है। इस टैक्स के रूप में जिले के व्यापारियों पर पंचायत का करोड़ों रुपये बकाया था, जिसे माफ किए जाने पर काफी समय से विचार चल रहा था। शनिवार को जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में इस अहम फैसले का प्रस्ताव पास किया गया। इसके अलावा अन्य महत्वपूर्ण मामलों में भी चर्चा कर प्रस्ताव पास किए गए। 

विज्ञापन


शनिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष चमन सिंह की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक हुई। इस बैठक में एजेंडे के अनुसार कुल पांच बिंदुओं पर चर्चा हुई। इसमें सबसे अहम मुद्दा था 10 साल का बकाया सी एंड पी टैक्स का। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी राजीव कुमार नाथ त्रिपाठी ने बताया कि सदस्यों ने इस टैक्स को माफ किए जाने पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया। इसके साथ ही पिछले साल (2018-19) लगाए गए सी एंड पी टैक्स पर भी चर्चा की गई है। 
विज्ञापन


बैठक में एक और अहम निर्णय लिया गया। इसके तहत यदि जिला पंचायत के स्वामित्व वाली किसी भी जमीन का सरकार अधिग्रहण करती है तो इसके बदले में पंचायत को जमीन देनी होगी। यदि जमीन उपलब्ध नहीं हो पाती है तो सरकार इसका मुआवजा भी जिला पंचायत को दे सकती है। इस संबंध में आए प्रस्ताव को भी सर्वसम्मति से पास किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर जिला पंचायत 500 रुपये से 15000 रुपये तक टैक्स संपत्ति एवं विभव कर वसूलती है। हजारों व्यापारियों पर करोड़ों रुपये जिला पंचायत का टैक्स के रूप में बकाया था। शनिवार को हुए प्रस्ताव के बाद अब इन व्यापारियों को यह टैक्स नहीं देना होगा। बैठक में जिला पंचायत सदस्य मेघ सिंह, दिनेश कुमार, सूरत सिंह, रमेश सिंह, टीना सिंह, बबीता नेगी, मंजुल आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed