फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Operator of a factory making fake medicines of branded companies arrested

Dehradun: ब्रांडेड कंपनियों की नकली दवाएं बनाने वाली फैक्टरी का संचालक दबोचा, करोड़ों टैबलेट और कैप्सूल बनाए

Fri, 18 Jul 2025 11:41 PM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 18 Jul 2025 11:41 PM IST
सार

सेलाकुई क्षेत्र से संतोष कुमार नाम के व्यक्ति को विभिन्न कंपनियों के रैपर, बॉक्स, क्यूआर कोड आदि सामग्री के साथ पकड़ा गया था। संतोष नवीन बंसल के कहने पर ये सामग्री उसे उपलब्ध कराता है।

विज्ञापन
Dehradun Operator of a factory making fake medicines of branded companies arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

ब्रांडेड कंपनियों के नाम से नकली दवाएं बनाने वाली फैक्टरी के मालिक नॉर्थ वेस्ट दिल्ली के अशोक विहार निवासी देवी दयाल गुप्ता को एसटीएफ ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। देवी दयाल गुप्ता सेलाकुई में डॉ. मित्तल लैबोरेटरीज प्राइवेट लिमिटेड नाम से फैक्टरी चलाता था। उसने गिरोह के सरगना राजस्थान निवासी नवीन बंसल को करोड़ों टैबलेट और कैप्सूल बनाकर दिए हैं। इन्हें बंसल ने देश के कई राज्यों में सप्लाई किया है।

विज्ञापन


एसएसपी एसटीएफ नवनीत भुल्लर ने बताया कि गत एक जून को सेलाकुई क्षेत्र से संतोष कुमार नाम के व्यक्ति को विभिन्न कंपनियों के रैपर, बॉक्स, क्यूआर कोड आदि सामग्री के साथ पकड़ा गया था। ये कंपनियां देश विदेश की बड़ी कंपनियां हैं। पूछताछ में पता चला था कि संतोष नवीन बंसल के कहने पर ये सामग्री उसे उपलब्ध कराता है। नवीन बंसल विभिन्न जगहों से नकली दवाएं बनाकर उन्हें ये इन कंपनियों के लेबल के नाम से सप्लाई करता है। इस पर एसटीएफ की सूचना पर हरिद्वार में भी कार्रवाई की गई जहां से भारी मात्रा में कच्चा माल बरामद किया गया। इस मामले की जांच कर रहे इंस्पेक्टर यशपाल बिष्ट ने पिछले दिनों नवीन बंसल और आदित्य काला को भी गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन


पूछताछ में पता चला था कि उसने सेलाकुई की बंद पड़ी फैक्टरी डॉ. मित्तल लैबोरेटरीज प्राइवेट लिमिटेड में बड़ी मात्रा में दवाएं बनवाई हैं। इस फैक्टर का मालिक देवी दयाल गुप्ता है। एसटीएफ की टीम लगातार गुप्ता की तलाश कर रही थी। इस बीच उसके देहरादून में होने की जानकारी मिली तो उसे शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। एसएसपी एसटीएफ ने बताया कि मामले में अभी जांच चल रही है। इस गिरोह में कुछ और लोग भी शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: सरकार कल मनाएगी एक लाख करोड़ का निवेश उत्सव, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

Trending Videos

डेड़ करोड़ टैबलेट और दो लाख कैप्सूल बनाए
पूछताछ पता चला है कि आरोपी देवी दयाल गुप्ता ने अपनी फैक्टरी में वर्ष 2021 से 2025 तक नवीन बंसल की फर्जी कंपनियों रिलीन फार्मा टेक और बी केम बॉयोटेक को दवाएं सप्लाई की हैं। उसने इस दरम्यान एक करोड़ 42 लाख, 30 हजार टैबलेट और दो लाख कैप्सूल बनाकर दिए हैं। इनमें पैंटाप्रोजोल 40, डाइक्लोसिन एसपी जैसी दवाएं शामिल हैं।

ब्लड प्रेशर की भी दवाएं नकली बनाईं
आरोपियों ने वे दवाएं भी नकली बनाईं जिन्हें लोग जीवन रक्षक मानकर प्रतिदिन खाते हैं। इनमें दो प्रमुख साल्ट एम्लोडिपिन और टेल्मीसार्टन भी शामिल हैं। एम्लोडिपिन की कुल 25 लाख 54 हजार गोलियां और टेल्मीसार्टन की साढ़े चार लाख गोलियां बनाकर नवीन को दी गई जिसे उसने देशभर में बेचा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed