फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Government will celebrate one lakh crore investment festival tomorrow Amit Shah will Join

Uttarakhand: सरकार कल मनाएगी एक लाख करोड़ का निवेश उत्सव, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

Fri, 18 Jul 2025 07:27 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 18 Jul 2025 07:27 PM IST
सार

शनिवार को ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर में प्रदेश सरकार एक लाख करोड़ के निवेश की ग्राउंडिंग होने पर निवेश उत्सव मनाएगी।

विज्ञापन
Uttarakhand Government will celebrate one lakh crore investment festival tomorrow Amit Shah will Join
सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैश्विक निवेशक सम्मेलन से उत्तराखंड में अब तक ऊर्जा क्षेत्र में सबसे अधिक 40 हजार करोड़ निवेश की ग्राउंडिंग हुई है। इसके बाद विनिर्माण व रियल एस्टेट क्षेत्र में उद्यमियों ने निवेश करने में दिलचस्पी दिखाई है।

विज्ञापन


शनिवार को ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर में प्रदेश सरकार एक लाख करोड़ के निवेश की ग्राउंडिंग होने पर निवेश उत्सव मनाएगी। कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि होंगे। दिसंबर 2023 में वैश्विक निवेशक सम्मेलन के दौरान उद्योग समूहों के साथ हुए निवेश को लेकर हुए एमओयू धरातल पर उतर रहे हैं। प्रदेश सरकार पहली बार निवेश उत्सव के माध्यम से राज्य में हुए निवेश की असल तस्वीर जनता के सामने रखेगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में स्पोर्ट्स स्टेडियम रुद्रपुर में दोपहर 12 बजे से होने वाले निवेश उत्सव में उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों में नए स्थापित उद्योगों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। निवेश उत्सव में निवेशकों से फीडबैक लेने के साथ ही उन्हें सरकार की औद्योगिक प्रोत्साहन नीतियों की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


Haridwar: कांवड़ यात्रा; डीजे की प्रतिस्पर्धा में अश्लील इशारे से विवाद, दरोगा घायल, किन्नर समेत चार गिरफ्तार

बता दें कि निवेशक सम्मेलन में 3.57 करोड़ के 1779 प्रस्तावों पर एमओयू किए गए थे। इस निवेश से राज्य में 81,327 नए रोजगार के अवसर सृजित होंगे। एमओयू के आधार पर राज्य में अब तक एक लाख करोड़ रुपए की ग्राउंडिंग हो चुकी है।

ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के दौरान हुए एमओयू

विभाग एमओयू प्रस्ताव पूंजी निवेश ग्राउंडिंग निवेश
ऊर्जा 157 1,03,459 करोड़ 40341 करोड़
उद्योग 658     78,448 करोड़ 34086 करोड़
आवास 125 41,947 करोड़ 10055 करोड़
पर्यटन 437   47,646 करोड़ 8500 करोड़
उच्च शिक्षा 28 6,675 करोड़ 5116 करोड़
स्वास्थ्य 39   25,785 करोड़ 2500 करोड़
अन्य 374   79,518 करोड़ 3292 करोड़


निवेशक सम्मेलन के दौरान उद्योग समूहों के साथ जो भी एमओयू किए गए थे वह अब तेजी से धरातल पर उतर रहे हैं। इससे उत्तराखंड में रोजगार के नए अवसर भी पैदा हो रहे हैं। हम उद्योग स्थापित करने के लिए हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं। मजबूत आधारभूत सुविधाएं, शांत वातावरण से उत्तराखंड निवेशकों की पसंद बनकर उभरा है।
-पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed