फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Former MLA Champion son did not appear before police even notice last date

Dehradun: वीडियो कांफ्रेंस पर चैंपियन का आरोपी बेटा पुलिस से बोला...अभी 30 तक व्यस्त हूं, इसके बाद बात करेंगे

Thu, 20 Nov 2025 06:02 PM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 20 Nov 2025 06:02 PM IST
सार

मामला पूर्व मुख्य सचिव के बेटे आर. यशोर्धन के साथ मारपीट और लाइसेंसी हथियार दिखाकर धमकाने से जुड़ा है, जिसकी सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। 

विज्ञापन
Uttarakhand Former MLA Champion son did not appear before police even notice last date
- फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)

विस्तार

दो दिनों से पुलिस का सामना करने से बच रहा पूर्व विधायक चैंपियन का बेटा दिव्यप्रताप तीसरे दिन वीडियो कॉल पर हाजिर हुआ। उसने कहा कि वह अभी 30 नवंबर तक व्यस्त है इसके बाद बात करेगा। आरोपी इस समय हरियाणा स्थित मानव रचना स्पोर्ट्स साइंस सेंटर में मौजूद है। पुलिस के मुताबिक वह अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए प्रशिक्षण ले रहा है।

विज्ञापन

14 नवंबर की रात राजपुर रोड इलाके में चैंपियन के बेटे दिव्य प्रताप और पूर्व मुख्य सचिव एस. रामास्वामी के बेटे आर. यशोवर्धन बीच विवाद हो गया था।

इससे गुस्साए चैंपियन के बेटे ने कार में सवार आर. यशोवर्धन और उसके चालक की जमकर पिटाई की थी। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ था। पिटाई के दौरान आरोपी के हाथ में पिस्तौल भी दिखाई दे रही थी।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने आरोपी को नोटिस जारी कर तीन दिनों में हाजिर होने के लिए कहा था। उसे बृहस्पतिवार तक का समय दिया गया था। दो दिन के इंतजार के बाद आरोपी तीसरे दिन यानि बृहस्पतिवार को वीडियोकॉल के माध्यम से हाजिर हुआ। इस दौरान जहां पर आरोपी प्रशिक्षण ले रहा है, उस संस्था के प्रबंधन ने भी एसएसपी से बात कर भौतिक रूप से शामिल होने के लिए 30 तारीख तक का समय मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने विवेचक को वीडियो कॉल पर दिए बयान में कहा कि जिस कार सवार लोगों से विवाद हुआ था वे बार-बार हॉर्न दिए जाने के बाद भी साइड नहीं दे रहे थे। उसने यह भी कहा कि मारपीट सिर्फ कार चालक के साथ की थी। उसने कार में सवार पीड़ित आर. यशोवर्धन के साथ किसी भी तरह की मारपीट, गाली-गलौज और दुर्व्यवहार से इंकार किया है। उसने कहा कि वह जल्द ही राजपुर थाने पहुंचकर भौतिक रूप से अपने बयान दर्ज कराएगा।


ये भी पढे़ं...Uttarakhand: चैंपियन के कार चालक की जानकारी होगी तलब, ओवरस्पीडिंग के चालान लंबित होने पर आरटीओ सख्त

घटना के बाद आरोपी के तीनों शस्त्र लाइसेंस किए जा चुके हैं निरस्त
पुलिस ने घटना का सीसीटीवी फुटेज निकाला तो इसमें आरोपी दिव्य मारपीट के साथ लाइसेंसी हथियार लहराते दिखाई दे रहा था। इसके बाद हरिद्वार के जिलाधिकारी को आरोपी के शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने के लिए पत्र लिखा गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने आरोपी के तीनों शस्त्रों का लाइसेंस निरस्त कर दिया था। जानकारी के मुताबिक आरोपी के पास दो रिवॉल्वर और एक बंदूक थी। इसके साथ जिलाधिकारी की ओर से कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है। इसमें 15 दिनों के भीतर जवाब देने को कहा कि क्यों न उसके लाइसेंस निरस्त किए जाएं।

आरोपी ने तीसरे दिन वीडियो कॉल के माध्यम से अपने प्राथमिक बयान दर्ज कराए हैं। जहां पर वह वर्तमान में प्रशिक्षण ले रहा वहां के प्रबंधन ने 30 नवंबर तक की अनुमति मांगी। इसके बाद भी उसे जल्द से जल्द भौतिक रूप से हाजिर होने के निर्देश दिए गए हैं।
- अजय सिंह, एसएसपी, देहरादून।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed