फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dehradun nurses on strike.

हड़ताल पर अड़ी नर्सें, तड़प रहीं गर्भवती महिलाएं

Fri, 11 Sep 2015 11:09 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 11 Sep 2015 11:09 AM IST
विज्ञापन
dehradun nurses on strike.

एस्मा लगने के बावजूद राजधानी देहरादून में नर्सें हड़ताल पर अड़ी हैं। हड़ताल से आम मरीज हलकान हैं। सबसे ज्यादा परेशानी गर्भवती महिलाओं को हो रही है।

विज्ञापन


तीन दिन के सामूहिक कार्य बहिष्कार के बाद राजकीय नर्सेज एसोसिएशन ने गुरुवार से हड़ताल शुरू कर दी है। ठीक से देखभाल न होने पर मरीज सरकारी अस्पतालों से मुंह मोड़ रहे हैं। जिले के सबसे बड़े सरकारी दून अस्पताल के सर्जिकल वार्ड, बच्चा वार्ड और डायलिसिस कक्ष में ताला लगा पड़ा है।
विज्ञापन


वहीं, जिला महिला अस्पताल में गर्भवती महिलाएं अधिक पीड़ा सहने को मजबूर हैं। महिला अस्पताल में गर्भवतियों के सीजेरियन (ऑपरेशन) नहीं किए जा रहे हैं। समर्पण एनजीओ की नर्सों और फार्मासिस्ट के सहारे वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन ट्रेंड स्टाफ की कमी से महज सामान्य डिलीवरी ही हो रही हैं। गर्भवती महिलाओं को प्रसव पीड़ा बहुत ज्यादा बढ़ने पर ही सरकार की ओर से मिलने वाले निशुल्क इलाज के लिए पैनल में शामिल निजी अस्पतालों में रेफर किया जा रहा है।


प्रशिक्षण ले रही नर्सिंग छात्राएं भी ड्यूटी देने को तैयार नहीं
स्वास्थ्य विभाग राजकीय नर्सिंग कॉलेज और कुछ निजी मेडिकल कॉलेजों से भी दोनों बड़े सरकारी अस्पतालों (दून और जिला महिला अस्पताल) में नर्स की ड्यूटी लगाने की व्यवस्था की कोशिश कर रहा है।

लेकिन नर्सिंग कॉलेज में प्रशिक्षण ले रही नर्सिंग छात्राएं भी ड्यूटी देने को तैयार नहीं हैं। यही वजह है कि दून अस्पताल से दो दिन से नर्सिंग छात्राओं को लेने चंदरनगर स्थित कॉलेज जा रही बस खाली लौट जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed