फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun: No entry in Mussoorie without booking 31, DGP gave instructions, plans to make detailed traffic plan

देहरादून: 31 को बिना बुकिंग मसूरी में नो एंट्री, डीजीपी ने दिए निर्देश, विस्तृत ट्रैफिक प्लान बनाने की योजना

Mon, 27 Dec 2021 09:19 PM IST
अनुराग सक्सेना माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 27 Dec 2021 09:19 PM IST
सार

डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि मसूरी सिर्फ वही लोग जा सकेंगे जिनके पास वहां के किसी होटल में बुकिंग होगी। यही नहीं, देहरादून से बाइकों पर जाने वाले लोगों को भी पुलिस को बुकिंग दिखानी होगी। बाइक पर हुड़दंगियों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा।

विज्ञापन
Dehradun: No entry in Mussoorie without booking 31, DGP gave instructions, plans to make detailed traffic plan
मसूरी रोड पर लगा जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुकिंग नहीं है तो पर्यटक 31 दिसंबर को नए साल का जश्न मनाने मसूरी नहीं जा सकते हैं। ऐसा वहां पर वाहनों की भीड़ को कम करने के लिए किया जा रहा है। डीजीपी अशोक कुमार का कहना है कि 31 दिसंबर को किसी भी हालत में मसूरी व आसपास के क्षेत्रों में जाम नहीं लगने दिया जाएगा। इसके लिए जिला पुलिस से विस्तृत ट्रैफिक प्लान बनाने के निर्देश गए हैं। 

विज्ञापन


डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि मसूरी सिर्फ वही लोग जा सकेंगे जिनके पास वहां के किसी होटल में बुकिंग होगी। यही नहीं, देहरादून से बाइकों पर जाने वाले लोगों को भी पुलिस को बुकिंग दिखानी होगी। बाइक पर हुड़दंगियों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा। मसूरी में बिना बुकिंग के बाइक वालों को भी नहीं जाने दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस संबंध में सोमवार को यातायात पुलिस अधीक्षक देहरादून को बुलाया गया था। उनके साथ संभावित प्लान पर चर्चा की गई है।

विज्ञापन

31 दिसंबर को प्लान इस तरह से बनाया जाएगा कि वहां पर हर रास्ते का सदुपयोग हो सके। कई सड़कों को वन वे किया जाएगा, ताकि क्षेत्र में जाम न लग सके। हाथी पांव क्षेत्र में सड़कों को किस तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है, इसके बारे में भी मंथन किया जा रहा है। डीजीपी ने बताया कि जिला पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि जल्द ट्रैफिक प्लान बनाएं। ताकि, स्थानीय और बाहर से वाले लोगों को मीडिया व अन्य माध्यमों से प्लान की जानकारी मिल सके।

नैनीताल पुलिस को भी दिए निर्देश 

डीजीपी ने बताया कि यातायात प्लान के बाबत नैनीताल पुलिस को भी निर्देश दिए गए हैं। नैनीताल में भी बड़ी संख्या में पर्यटक नए साल का जश्न मनाने के लिए आते हैं। वहां पर आने और जाने के लिए किस तरह से बेहतर प्लान किया जा सकता है, इसके लिए जिला पुलिस को कहा गया है। उन्होंने बताया कि दोनों ही महत्वपूर्ण स्थान हैं। यहां पर किसी भी सूरत में जाम नहीं लगने दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed