फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun: Nihangs return; situation at Kulhal border normal

Dehradun: वापस लौटे निहंग, कुल्हाल बॉर्डर पर हालात सामान्य; बयानबाजी के चलते यूकेडी नेता पर जीरो एफआईआर

Mon, 29 Jun 2026 01:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 29 Jun 2026 01:35 AM IST
सार

उत्तराखंड से लौटे चारों निहंग अपने साथियों के साथ पंजाब और हरियाणा के लिए रवाना हो गए। इसके बाद कुल्हाल बार्डर पर तैनात अतिरिक्त पुलिस और अर्द्धसैनिक बल को भी वापस बुला लिया गया है हालांकि चारधाम यात्रा और हेमकुंड साहिब यात्रा की सुरक्षा के मद्देनजर पहले की तरह आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था हिमाचल व उत्तराखंड की सीमा पर बरकरार रखी गई है।

विज्ञापन
Dehradun: Nihangs return; situation at Kulhal border normal
पुलिस से उलझता निहंग। फाइल - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तराखंड के कुल्हाल बॉर्डर पर पिछले तीन दिनों से निहंग मामले को लेकर बना तनाव रविवार को सामान्य हो गया। उत्तराखंड से लौटे चारों निहंग अपने साथियों के साथ पंजाब और हरियाणा के लिए रवाना हो गए। इसके बाद कुल्हाल बार्डर पर तैनात अतिरिक्त पुलिस और अर्द्धसैनिक बल को भी वापस बुला लिया गया है हालांकि चारधाम यात्रा और हेमकुंड साहिब यात्रा की सुरक्षा के मद्देनजर पहले की तरह आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था हिमाचल व उत्तराखंड की सीमा पर बरकरार रखी गई है।

विज्ञापन


उत्तराखंड-हिमाचल सीमा स्थित कुल्हाल बार्डर पर बीते तीन दिनों से भारी पुलिस बल तैनात था। कर्णप्रयाग और रुद्रप्रयाग में निहंगों से जुड़े मामले के चलते पंजाब और हरियाणा से बड़ी संख्या में निहंग पांवटा साहिब पहुंचे थे और उन्होंने अपने चार साथियों की रिहाई की मांग की थी। प्रशासन की ओर से दिए गए आश्वासन के बाद रविवार सुबह करीब पांच बजे चारों निहंग कुल्हाल बार्डर से होते हुए पांवटा साहिब गुरुद्वारा पहुंचे। 
विज्ञापन


यहां संगत के साथ धार्मिक रस्में और अरदास करने के बाद सुबह करीब छह बजे सभी निहंग जत्थों के साथ अपने-अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए। निहंग जत्थों के लौटने के साथ ही कुल्हाल बॉर्डर पर हालात सामान्य हो गए। निहंगों के वापस लौट जाने से बार्डर पर तैनात अतिरिक्त पुलिस और अर्द्धसैनिक बल की तैनाती भी कम कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी देहात पंकज गैरोला ने बताया कि सभी निहंग वापस लौट गए हैं। स्थिति अब पूरी तरह सामान्य है। चारधाम और हेमकुंड साहिब जाने वाले श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के यात्रा कर रहे हैं। उन्होंने यात्रियों और पर्यटकों से अफवाहों पर ध्यान न देने और अपनी यात्रा सुरक्षित व शांतिपूर्ण ढंग से जारी रखने की अपील भी की।

यूकेडी नेता पर जीरो एफआईआर
सोशल मीडिया और सार्वजनिक मंचों पर सिख समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत करने वाले कथित बयान देने के आरोप में उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के नेता आशीष नेगी के खिलाफ हिमाचल के पांवटा साहिब में जीरो एफआईआर दर्ज की गई है। चूंकि मामला उत्तराखंड से जुड़ा है, इसलिए आगामी जांच के लिए एफआईआर को देहरादून के संबंधित थाना भेज दिया गया है।

पांवटा साहिब के सूरजपुर निवासी परमजीत सिंह बंगा ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि आशीष नेगी लगातार ऐसे बयान दे रहे हैं, जिनसे सिख समुदाय की धार्मिक भावनाएं गहराई से आहत हुई हैं। शिकायत के अनुसार, आशीष नेगी ने कथित तौर पर सार्वजनिक मंचों और सोशल मीडिया पर कहा कि हम स्वर्ण मंदिर पर दोबारा भी हमला कर सकते हैं और ब्लू स्टार ऑपरेशन याद करवा दूंगा।

शिकायतकर्ता का कहना है कि हरिमंदिर साहिब (स्वर्ण मंदिर) सिख धर्म का सर्वोच्च एवं पवित्र धार्मिक स्थल है, जहां सभी धर्मों के लोग श्रद्धापूर्वक माथा टेकते हैं। ऐसे पवित्र स्थल के संबंध में इस प्रकार की टिप्पणी न केवल धार्मिक भावनाओं को आहत करती है, बल्कि समाज में तनाव का माहौल भी पैदा कर सकती है। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि आशीष नेगी सिख समुदाय के लोगों को बिना किसी आधार के खालिस्तानी कहकर संबोधित कर रहे हैं।

परमजीत सिंह बंगा ने शिकायत में यह भी उल्लेख किया है कि पांवटा साहिब से प्रत्येक वर्ष बड़ी संख्या में सिख श्रद्धालु हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए उत्तराखंड से होकर गुजरते हैं। ऐसे कथित भड़काऊ एवं धमकीपूर्ण बयानों से श्रद्धालुओं में भय और असुरक्षा का वातावरण उत्पन्न हो गया है।


सिरमौर के पुलिस अधीक्षक निश्चित सिंह नेगी ने एफआईआर दर्ज होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि घटना और आरोप उत्तराखंड क्षेत्र से संबंधित हैं, इसलिए मामले की आगामी जांच एवं आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए एफआईआर को देहरादून के संबंधित थाना भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed