{"_id":"61c16d8eb9e6fb4c374e9381","slug":"dehradun-news-young-man-died-in-dispute-over-water-in-fields","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: खेत में पानी लगाने को लेकर हुए विवाद में युवक की मौत, पुलिस का दावा- जल्द होगा खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: खेत में पानी लगाने को लेकर हुए विवाद में युवक की मौत, पुलिस का दावा- जल्द होगा खुलासा
Tue, 21 Dec 2021 11:34 AM IST
प्रशांत कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 21 Dec 2021 11:34 AM IST
सार
पुलिस का कहना है कि मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शीघ्र खुलासा किया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देहरादून में खेत में पानी लगाने को लेकर हुए विवाद में युवक की मौत हो गई। बीते दिन युवक लहूलुहान हालत में अचेत अवस्था में खेत में मिला था। उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि शीघ्र मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आनंद पुत्र श्री चंद निवासी कल्याणपुर थाना सहसपुर राजमिस्त्री का काम करता था। सोमवार को वह खेतों में पानी लगाने गया था। जब काफी देर तक वह नहीं लौटा तो परिजनों को उसकी चिंता हुई। इस बीच कुछ ग्रामीणों ने उसे अचेत अवस्था में खेत में लहूलुहान हालत में पड़ा देखा।
विज्ञापन
परिजन आनन-फानन उसे सेलाकुई स्थित अस्पताल ले गए। जहां से गंभीर अवस्था में उसे दून रेफर कर दिया गया। उपचार के द्वारा युवक की मौत हो गई। पुलिस मेमो के चलते थाना सहसपुर पुलिस को मामले की जानकारी मिली। जब पुलिस ने अपने स्तर पर जांच शुरू की तो पता चला कि मामला किसी हादसे नहीं, बल्कि हत्या का है। थानाध्यक्ष विनोद राणा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। युवक के सिर पर चोट के निशान मिले हैं।
विज्ञापन