{"_id":"6047a0588ebc3eda4d71a89d","slug":"dehradun-news-western-up-kirthal-gang-sharp-shooter-caught","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: पश्चिमी यूपी की किरठल गैंग का शार्प शूटर दबोचा, बागपत में इनामी है बदमाश सतेंद्र मुखिया ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
देहरादून: पश्चिमी यूपी की किरठल गैंग का शार्प शूटर दबोचा, बागपत में इनामी है बदमाश सतेंद्र मुखिया
Tue, 09 Mar 2021 09:53 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Tue, 09 Mar 2021 09:53 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसटीएफ ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किरठल गैंग के एक कुख्यात सतेंद्र मुखिया को ज्वालापुर से गिरफ्तार किया है। मुखिया पर दो दर्जन से ज्यादा मुकदमें दर्ज हैं और वह हरिद्वार व देहरादून में भी सक्रिय रहा है। बदमाश एक शार्प शूटर है और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित है।
विज्ञापन
पिछले दिनों एसटीएफ उत्तर प्रदेश ने उत्तराखंड एसटीएफ से इनामी बदमाशों की सूची साझा की थी। इनकी धरपकड़ के लिए दोनों ने मिलकर अभियान चलाने और अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय बदमाशों की जानकारी देने पर सहमति जताई थी।
विज्ञापन
इसी क्रम में एसटीएफ उत्तराखंड को भी जानकारी मिली थी कि बागपत का एक इनामी बदमाश देहरादून व हरिद्वार में सक्रिय हो सकता है। एसटीएफ की टीम ने इसकी पड़ताल की तो मंगलवार सुबह ज्वालापुर से एक बदमाश सतेंद्र मुखिया को गिरफ्तार कर किया गया।
विज्ञापन
एसएसपी एसटीएफ ने बताया कि सतेंद्र मुखिया धर्मेंद्र किरठल गैंग का सदस्य है और वह बागपत के थाना रमाला में दर्ज हत्या के मुकदमे में फरार चल रहा है। इस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित है। जबकि, गैंग के सरगना धर्मेंद्र किरठल पर 50 हजार रुपये का इनाम है। सतेंद्र के खिलाफ मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत व एनसीआर क्षेत्र में हत्या, लूट व गैंगेस्टर एक्ट में दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
डकैती के मामले में किरठल का बेटा है दून में बंद
डोईवाला क्षेत्र में हुई एक डकैती के मामले में इस गैंग के सरगना धर्मेंद्र किरठल का बेटा अमन भी जेल में बंद है। उसकी रिहाई के लिए पैरवी की जिम्मेदारी सतेंद्र मुखिया को दी गई थी। इसके लिए वह लगातार यहां पर आता-जाता रहता था। बताया जा रहा है कि पिछले दिनों वह देहरादून भी आया था।