{"_id":"653e8c2bd7bc5cdf72075715","slug":"dehradun-news-vistara-airlines-stop-morning-flight-to-mumbai-from-jolly-grant-airport-2023-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jolly Grant Airport: हवाई यात्रा करने वाले यात्री ध्यान दें, विस्तारा ने बंद की मुंबई की सुबह जाने वाली फ्लाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jolly Grant Airport: हवाई यात्रा करने वाले यात्री ध्यान दें, विस्तारा ने बंद की मुंबई की सुबह जाने वाली फ्लाइट
Sun, 29 Oct 2023 10:16 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट(देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट(देहरादून)
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 29 Oct 2023 10:16 PM IST
सार
विंटर सीजन और चारधाम यात्रियों की संख्या कम होने के कारण अधिकांश विमानन कंपनियां फ्लाइट में कटौती करती हैं।
विज्ञापन
विस्तारा एयरलाइंस
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
देहरादून एयरपोर्ट पर तीन फ्लाइट संचालित करने वाली विमानन कंपनी विस्तारा ने मुंबई की सुबह वाली एक फ्लाइट को रविवार से बंद कर दिया है। जबकि विस्तारा की दूसरी मुंबई वाली फ्लाइट यथावत रहेगी। विंटर सीजन और चारधाम यात्रियों की संख्या कम होने के कारण अधिकांश विमानन कंपनियां फ्लाइट में कटौती करती हैं।
विज्ञापन
Global Investors Summit: बंगलूरू रोड शो में 4,600 करोड़ के निवेश पर करार, 18 कंपनियों ने भरी हामी
विज्ञापन
विमानन कंपनी विस्तारा की यह फ्लाइट मुंबई से हवाई यात्रियों को लेकर सुबह 8:15 बजे देहरादून एयरपोर्ट पर लैंड होती थी। करीब आधा घंटा बाद देहरादून से मुंबई के लिए उड़ान भरती थी। जबकि विस्तार की दोपहर 2:30 बजे मुंबई से आने वाली दूसरी उड़ान यथावत रहेगी। दोपहर 2:45 बजे दिल्ली से आने वाली उड़ान भी नियमित रहेगी। संवाद
विज्ञापन