फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News Two workers died after falling from fourth floor of under construction school Building

Dehradun: निर्माणाधीन स्कूल की चौथी मंजिल से गिरकर दो मजदूरों की हुई मौत, मशीन का पाइप फटने से हुआ हादसा

Sun, 04 May 2025 08:07 AM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 04 May 2025 08:07 AM IST
सार

लेंटर में कंक्रीट और सीमेंट का मिश्रण डाल रही मशीन का पाइप अचानक फट गया। इससे जोरदार झटका लगा और पाइप इन तीनों मजदूरों से जा टकराया।

विज्ञापन
Dehradun News Two workers died after falling from fourth floor of under construction school Building
- फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)

विस्तार

एसजीआरआर तालाब के निर्माणाधीन हिस्से की चौथी मंजिल से गिरे दो मजदूरों की मौत हो गई। एक घायल हो गया। मृतकों में एक लखीमपुर खीरी यूपी और दूसरा नेपाल मूल का रहने वाला था। एक मजदूर की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने ठेकेदारों के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


हादसा लेंटर में सीमेंट और कंक्रीट का मिश्रण डालने वाली मशीन का पाइप फटने से हुआ। शहर कोतवाल चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि एसजीआरआर तालाब स्कूल का विस्तार हो रहा है। यहां शुक्रवार को निर्माणाधीन भवन की चौथी मंजिल पर लेंटर डालने का काम चल रहा था। यह निर्माण दीपक बंसल और अनिल नाम के ठेकेदारों की देखरेख में चल रहा है।
विज्ञापन


इसमें लखीमपुर खीरी के परसिया क्षेत्र के गांव गोलबोसी निवासी विनोद, नेपाल निवासी सियाराम और लखीमपुर खीरी निवासी राजकुमार काम कर रहे थे। इस दौरान लेंटर में कंक्रीट और सीमेंट का मिश्रण डाल रही मशीन का पाइप अचानक फट गया। इससे जोरदार झटका लगा और पाइप इन तीनों मजदूरों से जा टकराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


Dehradun News: 40 लाख रुपये लेकर कंपनी से किया जमीन का सौदा मगर बेच दी दूसरे को

यह टक्कर इतनी तेज थी कि विनोद और सियाराम चौथी मंजिल से नीचे गिर गए। जबकि, राजकुमार लेंटर पर ही दूर छिटककर जा गिरा। तीनों घायल मजदूरों को श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन, यहां विनोद और सियाराम की मृत्यु हो गई। जबकि, राजकुमार का इलाज चल रहा है। कोतवाल ने बताया कि विनोद की पत्नी अनारकली की शिकायत पर दीपक बंसल और अनिल के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है कि यह पाइप किस तरह और किसकी लापरवाही से फटा।

सवाल यह भी है कि क्या मशीन का यह पाइप ज्यादा पुराना था, जिसकी समय से देखरेख नहीं की गई। ऐसे में आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed