फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   He made a deal of land with the company by taking 40 lakh rupees but sold it to someone else

Dehradun News: 40 लाख रुपये लेकर कंपनी से किया जमीन का सौदा मगर बेच दी दूसरे को

Sun, 04 May 2025 01:04 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 04 May 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
He made a deal of land with the company by taking 40 lakh rupees but sold it to someone else
Iराजपुर थाना क्षेत्र में एक कंपनी के अधिकारियों ने साढ़े चार करोड़ रुपये की जमीन का किया था सौदा
विज्ञापन

I

Iतीन लोगों ने एक कंपनी को 40 लाख रुपये लेकर जमीन का सौदा किया। जमीन की कुल कीमत साढ़े चार करोड़ रुपये है। अनुबंध था कि जमीन पर चल रहे मुकदमे के खत्म होने के बाद बाकी रकम देकर जमीन बेच दी जाएगी, लेकिन जैसे ही समय पास आया तो आरोपियों ने यह जमीन किसी और को बेच दी।I
Iमामले में कंपनी के अधिकारियों की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसओ राजपुर शैंकी कुमार ने बताया कि धोखाधड़ी की शिकायत डीएलएफ फेस-4 के रहने वाले अरशद खान ने की है। खान का कहना है कि उनकी कंपनी देहरादून में लंबे समय से एक संपत्ति खरीदने का प्रयास कर रही थी। इसी बीच उनकी मुलाकात किशनपुर के रहने वाले तीन भाई प्रेम सिंह, गोपाल सिंह और श्याम सिंह से हुई। तीनों ने किशनपुर में एक जमीन अपने नाम पर होना बताया। कंपनी के अधिकारियों ने जब यह जमीन देखी तो उन्हें पसंद आ गई।I
विज्ञापन

Iइसके बाद कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि अरुण कपूर ने संपत्ति का मुआयना किया और तीनों भाइयों से एक अनुबंध कर लिया। तीनों भाइयों ने इस संपत्ति की कीमत साढ़े चार करोड़ रुपये बताई। साथ ही बताया कि इस जमीन का एक मुकदमा एसडीएम कोर्ट में चल रहा है। अनुबंध के तहत कंपनी ने शुरुआत में तीनों भाइयों को 40 लाख रुपये दे दिए। तय हुआ कि बाकी रकम मुकदमा खत्म होने के बाद देकर रजिस्ट्री कर ली जाएगी। यह सब पिछले साल मार्च में तय हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
Iमुकदमा समाप्त होने के लिए एक साल का समय दिया गया। इस बीच फरवरी 2025 में कंपनी को पता चला कि यह जमीन अब इन भाइयों ने किसी अजय हांडा और बनवारी लाल अरोड़ा को बेच दी है। इसका पता भी उस वक्त लगा जब हांडा और अरोड़ा के लोग जमीन पर बनी चहारदीवारी को तोड़ने लगे। इसका जब उन्होंने विरोध किया तो गाली गलौज की जाने लगी।I

Iइसके बाद खान ने अरुण कपूर से पूछा तो वह भी कोई वाजिब जवाब नहीं दे पाए। यही नहीं जब उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे तो साफ इन्कार करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकियां दी जाने लगीं। एसओ ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed