{"_id":"65e40c469b09d19edc0dfafc","slug":"dehradun-news-tuni-and-kalsi-chakrata-road-closed-due-to-snowfall-and-rainfall-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun Rainfall: बारिश से आफत, मलबा आने से 11 घंटे बंद रही जौनसार बावर की लाइफलाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun Rainfall: बारिश से आफत, मलबा आने से 11 घंटे बंद रही जौनसार बावर की लाइफलाइन
Sun, 03 Mar 2024 07:26 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 03 Mar 2024 07:26 PM IST
सार
त्यूनी से चकराता तक रात बारिश और बर्फबारी के कारण बंद हो गया है। मार्ग खोलने के लिए दो जेसीबी लगाई गई हैं। दोपहर तीन बजे तक मार्ग खुलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
मलबा आने से रास्ता बंद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जौनसार बावर की लाइफलाइन कालसी-चकराता मोटरमार्ग करीब 11 घंटे तक बंद रहा। शनिवार से रुक-रुककर जारी बारिश के चलते जजरेड में मोटरमार्ग पर मलबा और पत्थर आ गए थे। लोक निर्माण विभाग ने रविवार सुबह जेसीबी से मलबा हटाना शुरू किया। सुबह करीब 10.00 बजे मोटरमार्ग पर वाहनों का आवागमन सुचारू कराया गया। वहीं, साहिया क्षेत्र के करीब आधा दर्जन मोटरमार्ग भी मलबा और पत्थर आने से कई घंटों तक बंद रहे।
विज्ञापन
शनिवार की देर रात बारिश के बीच करीब 11.00 बजे कालसी-चकराता मोटरमार्ग पर जजरेड के पास सड़क पर मलबा और पत्थर आए गए थे। इस कारण मोटरमार्ग बंद हो गया और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। विकासनगर और देहरादून में नौकरी और जरूरी काम के लिए निकले कई लोगों को वापस साहिया लौटना पड़ा। सूचना पर लोक निर्माण विभाग खंड साहिया ने रविवार सुबह सड़क से मलबा और पत्थरों को हटाना शुरू किया। इसके बाद आवागमन बहाल शुरू हुआ।
विज्ञापन
Uttarakhand: फिर ठंड से कांपा उत्तराखंड...पहाड़ से मैदान तक बारिश, चोटियों पर बर्फबारी, गंगोत्री हाईवे बंद
विज्ञापन
वहीं, अलसी-सकनी-कनबुआ, बडनु-जोशी गांव, माख्टी-मरोड़ खेडा, सकनी-पंजिया, शंभू की चौकी-पंजिया आदि आधा दर्जन मोटरमार्ग पर भी मलबा आने से कई घंटों तक यातायात बाधित रहा। ग्रामीण गजेंद्र सिंह, संजीव चौहान, इंदर सिंह, धर्म सिंह आदि ने बताया कि स्थानीय लोगों और वाहन चालकों ने श्रमदान कर मलबा और पत्थर हटाए। इसके बाद से आवाजाही सुचारु हो सकी।
दो दिन से लगातार बारिश हो रही है, मार्ग पर मलबा आने की सूचना मिलते ही उसे हटाने का प्रयास किया जा रहा है। कालसी चकराता मोटरमार्ग पर सुबह 10.00 बजे मलबा और पत्थर हटाकर यातायात सुचारू कर दिया गया।
- प्रत्यूष कुमार, अधिशासी अभियंता, लोनिवि, खंड साहिया