फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dehradun news : three youth sexually assault a girl in dehradun

देहरादून : किशोरी के साथ तीन दरिंदों ने किया दुष्कर्म, पिता के पास छोड़ने की बात कहकर ले गए थे आरोपी

Mon, 26 Apr 2021 10:16 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 26 Apr 2021 10:16 AM IST
सार

किशोरी के पिता की तहरीर पर तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मेडिकल रिपोर्ट में पीड़िता के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन
dehradun news : three youth sexually assault a girl in dehradun
- फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

पिता के पास ले जाने की बात कहकर एक युवती को फार्म हाउस पर ले जाकर तीन दरिंदों ने सामूहिक दुष्कर्म किया गया। किशोरी के पिता की तहरीर पर तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मेडिकल रिपोर्ट में पीड़िता के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन


पीड़िता के पिता का कहना है कि वह किराए के मकान में परिवार के साथ रहता था। कुछ दिन पहले पत्नी को बच्चों के साथ सहारनपुर भेज दिया था। कुछ दिन बाद बेटी को सहारनपुर से वापस देहरादून बुलाया। गत 22 अप्रैल को उसकी बेटी रोडवेज बस से देहरादून आई। बेटी पहले परिचित महिला के घर पहुंची और परिचित महिला के घर ही रुक गई। अगले दिन परिचित महिला बेटी को छोड़ने के लिए उसके पास आ रही थी।
विज्ञापन


रास्ते में कार चालक व्यक्ति गोविंद मिला। उसने घर छोड़ने की बात कही। परिचित महिला ने बेटी को गोविंद की कार में बैठा दिया। इसके बाद गोविंद पहले कार रेलवे स्टेशन पर ले गया और वहां अपने दो दोस्तों को बैठा लिया। इसके बाद दूधली रोड पर एक फार्म हाउस में ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां गोविंद व उसके दोनों दोस्तों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी किशोरी को बदहवास हालत में डोईवाला चीनी मिल के पास छोड़कर फरार हो गए। घर पहुंचने के बाद बेटी ने पिता को आपबीती बताई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed