फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dehradun news: Three learning licenses will be issued daily in RTO

आटीओ में रोजाना जारी होंगे तीन लर्निंग लाइसेंस, सॉफ्टवेयर की गड़बड़ी से पंजीकृत हुए 350 आवेदन

Fri, 14 Aug 2020 10:42 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 14 Aug 2020 10:42 AM IST
विज्ञापन
dehradun news: Three learning licenses will be issued daily in RTO
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस पर रोक के बावजूद सॉफ्टवेयर की गड़बड़ी से 350 लोगों के आवेदन पंजीकृत हो गए। ऐसे में अब परिवहन विभाग ने प्रतिदिन तीन लोगों को लर्निंग लाइसेंस जारी करने का निर्णय लिया है। 

विज्ञापन


कोरोना संकट के बीच फिलहाल ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बनाए जा रहे हैं। सिर्फ पुराने लाइसेंसों का नवीनीकरण करने के अलावा गाड़ियों की फिटनेस, टैक्स जमा कराने के काम हो रहे हैं। एक दिन में सिर्फ 30 ड्राइविंग लाइसेंस के नवीनीकरण या अस्थाई लाइसेंस जारी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


विभाग ने सारथी सॉफ्टवेयर में लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस का कोटा 150 से घटाकर शून्य कर दिया था। जबकि, लॉकडाउन से पूर्व आरटीओ में प्रतिदिन औसतन 250 लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस जारी किए जाते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन सॉफ्टवेयर की कमी के चलते प्रतिदिन तीन आवेदन स्वीकृत होते गए। आवेदक दस्तावेज और फीस शुल्क की रसीद लेकर कार्यालय पहुंचे तो मामले का खुलासा हुआ। जांच हुई तो पता चला कि चार महीने में 350 आवेदन पंजीकृत हो चुके हैं। आखिरकार आरटीओ डीसी पठाई ने बताया कि अब प्रतिदिन तीन आवेदकों को लर्निंग लाइसेंस जारी किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed