फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dehradun news : this month STP will ready, also handover this month

एक्सक्लूसिव : देहरादून में छह एसटीपी तैयार, इसी माह जल संस्थान को होंगे हैंडओवर

Wed, 23 Dec 2020 02:25 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal हरीश कंडारी, अमर उजाला, देहरादून
हरीश कंडारी, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 23 Dec 2020 02:25 PM IST
विज्ञापन
dehradun news : this month STP will ready, also handover this month
- फोटो : अमर उजाला

दून में छह सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का काम पूरा हो चुका है। 47.13 क्षमता वाले इन प्लांटों में अभी तक 34.14 एमएलडी सीवर का ट्रीटमेंट हो रहा है। ज्वाइंट इन्फेक्शन के बाद इसी माह अंत तक पेयजल निगम इन एसटीपी को जलसंस्थान के हवाले कर देगा। इसी के साथ जल निगम ने 296.38 किलोमीटर सीवर लाइन में से 198 किमी सीवर लाइन का काम पूरा कर उन्हें जलसंस्थान को हैंडओवर कर दिया है। एक और एसटीपी का निर्माण अभी कौलागढ़ में होना है। इसके लिए टेंडर हो चुके हैं।

विज्ञापन


दरअसल, पेयजल निगम की ओर से अमृत योजना, 13वें वित्त आयोग के माध्यम से दून में सीवर लाइन बिछाने का काम किया है। दून के डिफेंस कॉलोनी, शास्त्री नगर, विजय कॉलोनी, सालावाला, दून विहार जाखन, मोहित नगर सहित करीब 296. 38 किमी लाइन पेयजल निगम की ओर से बिछाई जानी है। इसमें से 198 किमी लाइनों का कार्य पेयजल निगम की ओर से पूरा कर लिया गया है। 296.38 किमी सीवर लाइनों के लिए पेयजल निगम की ओर से छह ट्रीटमेंट प्लांट बनाए हैं। जिनकी क्षमता 47.13 एमएलडी है। वर्तमान में इनका ज्वाइंट इंफेक्शन चल रहा है। इसी माह पेयजल इन सभी ट्रीटमेंट प्लांटों को जलसंस्थान के हवाले कर देगा।  
विज्ञापन


कौलागढ़ क्षेत्र में सालों पहले सीवर लाइन बिछाई जा चुकी है, लेकिन अभी तक एसटीपी न बनने के कारण यहां लोगों को सीवर लाइन का लाभ नहीं मिल पा रहा है। अब इसका निर्माण भी जल्द पूरा हो जाएगा। यहां तीन एमएलडी का निर्माण होना है। इसके लिए टेंडर जारी हो चुके हैं। दून विहार में एसटीपी के लिए जमीन का अड़ंगा फंसा हुआ है, लेकिन इसका भी अब हल निगम ने कर लिया है, यहां भी पेयजल निगम जल्द ही एसटीपी का निर्माण कर लेगा। मोथरोवाला में 20-20 एमएलडी के दो सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट है, लेकिन जिनकी क्षमता इनकी है, उससे काफी कम सीवर यहां पहुंच रहा है। वर्तमान में यहां करीब 27 एमएलडी सीवर ही पहुंच रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां बने हैं एसटीपी 
स्थान, क्षमता (एमएलडी)में , ट्रीटमेंट
मोथरोवाला, 40, 27
विजय कॉलोनी, 0.42 , 0.23 
सालावाला,0.71, 0.3
जाखन, 1.00, 0.11
इंदिरा नगर, 5.00, 6.5 

दून में छह एसटीपी का निर्माण पूरा हो चुका है। इनकी क्षमता 47.13 एमएलडी है। सभी एसटीपी का संयुक्त निरीक्षण चल रहा है। संयुक्त निरीक्षण के बाद इन्हें जल संस्थान के हैंडओवर कर दिया जाएगा। कौलागढ़ में भी 3 एमएलडी के एसटीपी के लिए टेंडर हो चुके हैं। जल्द ही इसका निर्माण पूरा कर लिया जाएगा।
- दीपक मलिक, ईई, जलनिगम दून डिवीजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed