फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News swindled by posing as health official victim lured with promise of a government tender

देहरादून: स्वास्थ्य अधिकारी बनकर 10.38 लाख रुपये ठगे; सरकारी टेंडर दिलाने का दिया झांसा

Sun, 13 Sep 2026 01:01 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Sun, 13 Sep 2026 01:01 PM IST
सार

पीड़ित का कहना है कि उनकी मुलाकात अतुल घुघत्याल से हुई थी। अतुल ने खुद को स्वास्थ्य महानिदेशक कार्यालय में कार्यरत बताते हुए स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और शासन स्तर तक अपनी पहुंच होने का दावा किया। उसने सरकारी टेंडर और विभागीय काम आसानी से दिलाने का भरोसा दिया। इसके बाद ठगी की गई।

विज्ञापन
Dehradun News swindled by posing as  health official victim lured with promise of a government tender
ठगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और शासन स्तर पर अपनी गहरी पहुंच बताकर सरकारी टेंडर दिलाने का झांसा देकर चंदन सिंह रावत से 10 लाख 38 हजार रुपये ठगने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने खुद को स्वास्थ्य महानिदेशक कार्यालय का अधिकारी और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन का निदेशक बताकर शिकायतकर्ता को विश्वास में लिया। नेहरू कॉलोनी थाने में दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

विज्ञापन


शिकायतकर्ता चंदन सिंह रावत के मुताबिक, उनकी मुलाकात अतुल घुघत्याल से हुई थी। अतुल ने खुद को स्वास्थ्य महानिदेशक कार्यालय में कार्यरत बताते हुए स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और शासन स्तर तक अपनी पहुंच होने का दावा किया। उसने सरकारी टेंडर और विभागीय काम आसानी से दिलाने का भरोसा दिया। इसके बाद उसने चंदन की मुलाकात प्रकाश मेहरा उर्फ प्रकाश नेगी से कराई। प्रकाश ने खुद को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन का निदेशक बताया।
विज्ञापन


दोनों ने मिलकर चंदन को भरोसा दिलाया कि सरकारी टेंडर और अन्य कार्य उनके प्रभाव से आसानी से मिल जाएंगे। इसके बाद उनसे रकम की मांग की गई। चंदन के अनुसार, गवाहों की मौजूदगी में उन्होंने छह लाख 50 हजार रुपये नकद दिए। करीब एक माह बाद आरोपियों के कहने पर पांच लाख 88 हजार रुपये बिमला राठौर के एक्सिस बैंक खाते में ट्रांसफर किए गए। इस तरह कुल 12 लाख 38 हजार रुपये दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


देहरादून: अभिनेत्री उर्मिला सनावर पर दून में एक और प्राथमिकी दर्ज, नाबालिग पर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप


कुछ समय बाद आरोपियों ने केवल दो लाख रुपये वापस किए। शेष 10 लाख 38 हजार रुपये मांगने पर दोनों टालमटोल करने लगे। आरोप है कि अतुल ने रकम मांगने पर चंदन को जान से मारने की धमकी भी दी और अभद्रता की। शिकायतकर्ता ने आशंका जताई है कि आरोपियों ने उत्तराखंड के अन्य जिलों में भी इसी तरह कई लोगों को सरकारी काम दिलाने का झांसा देकर ठगा हो सकता है।

नेहरू कॉलोनी थाना प्रभारी देवेंद्र चौहान के मुताबिक अतुल घुघत्याल उर्फ बहादुर सिंह बोरा कॉलोनी, कमलुवागांजा, हल्द्वानी का निवासी है। दूसरा आरोपी प्रकाश मेहरा उर्फ प्रकाश नेगी वेस्ट खेड़ा, काठगोदाम का रहने वाला है। प्राथमिकी दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आरोपियों की वास्तविक पहचान, उनके नाम और सरकारी अधिकारियों से संबंधों के दावों की भी जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed