फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dehradun news : suspicious firing, bullet stuck in girl jacket

देहरादूनः रहस्यमयी ढंग से हॉस्टल में गोली चली और छात्रा की जैकेट में फंसी, पुलिस जांच में जुटी

Wed, 17 Feb 2021 02:18 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 17 Feb 2021 02:18 PM IST
विज्ञापन
dehradun news : suspicious firing, bullet stuck in girl jacket
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

पटेलनगर क्षेत्र मेडिकल कॉलेज के होस्टल में एमबीबीएस छात्रा को रहस्यमयी ढंग से गोली लगी है। छात्रा के दाएं हाथ में गोली लगने से घाव हुआ है और गोली उसकी जैकेट में फंसी हुई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की, लेकिन आधिकारिक रूप से कोई शिकायत पुलिस के पास नहीं आई।

विज्ञापन


घटना मंगलवार शाम की बताई जा रही है। मामले की जानकारी थाना प्रभारी पटेलनगर प्रदीप राणा ने दी। उन्होंने बताया कि कॉलेज की एमबीबीएस द्वितीय वर्ष की छात्रा के दोस्त के माता-पिता होस्टल आए हुए थे। छात्रा उनसे होस्टल के प्रांगण में खड़ी हुई बात कर रही थी।
विज्ञापन


इसी दौरान उस लगा कि उसके हाथ जलन हो रही है। लगा कि जैसे किसी कीट या चींटी ने काटा है। उसने जैकेट निकालकर देखा तो पता चला कि की उसके दाएं हाथ से हल्का खून बह रहा था। थोड़ा सा घाव (खरोच) था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पता चला कि वहां पर जैकेट में एक गोली भी फंसी हुई थी।
 

Trending Videos

बहुत दूर से चली होगी गोली

थाना प्रभारी ने बताया कि यह गोली 32 बोर सिविलियन लाइसेंस की है। यह बात शाम साढ़े छह बजे की है। लेकिन, पुलिस को सूचना रात करीब 10 बजे दी गई थी। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की,  लेकिन किसी ने यह नहीं बताया कि गोली चलने की आवाज आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन अभी कोई तहरीर नहीं आई है।

थाना प्रभारी ने बताया कि जिस प्रकार से गोली छात्रा को लगी है, उससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह बहुत दूर से चलाई गई है। इस मामले में पता किया जा रहा है कि आसपास कोई बारात आदि तो नहीं निकल रही थी। हो सकता है किसी ने हर्ष फायरिंग की हो और छात्रा को दूर से गोली आकर लगी हो।

रंजिश की बात नहीं आ रही सामने

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि अभी तक की जांच में किसी प्रकार की रंजिश की बात सामने नहीं आ रही है। छात्रा के दोस्तों से भी बात की गई है। लेकिन उसके किसी प्रकार के झगड़े आदि की बात किसी ने नहीं बताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed