{"_id":"65393c67c7a524af24034c53","slug":"dehradun-news-sidcul-agm-and-two-drivers-suspended-for-found-fake-certificates-in-scam-investigation-2023-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: सिडकुल एजीएम और दो ड्राइवर सस्पेंड, घोटाले की जांच में फर्जी मिले प्रमाणपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: सिडकुल एजीएम और दो ड्राइवर सस्पेंड, घोटाले की जांच में फर्जी मिले प्रमाणपत्र
Wed, 25 Oct 2023 09:34 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 25 Oct 2023 09:34 PM IST
सार
सिडकुल में हुए घोटाले की जांच एसआईटी कर रही थी। इस दौरान सिडकुल में सहायक महाप्रबंधक मानव संसाधन राखी के प्रमाणपत्रों की जांच की गई तो पता चला कि अनुभव प्रमाणपत्र गलत था।
विज्ञापन
सस्पेंड
- फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कारपोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड (सिडकुल) में फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे सहायक महाप्रबंधक मानव संसाधन व दो ड्राइवर को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया।
विज्ञापन
इस बाबत का आदेश सिडकुल एमडी रोहित मीणा ने जारी किया है। सिडकुल में हुए घोटाले की जांच एसआईटी कर रही थी। इस दौरान सिडकुल में सहायक महाप्रबंधक मानव संसाधन राखी के प्रमाणपत्रों की जांच की गई तो पता चला कि अनुभव प्रमाणपत्र गलत था। इसी प्रकार ड्राइवर विकास कुमार व अमित खत्री के 10वीं से संबंधित प्रमाणपत्र फर्जी पाए गए।
विज्ञापन
Dehradun: दशहरा पर परेड ग्राउंड में पत्रकार से अभद्रता करने वाला दरोगा सस्पेंड, डीजीपी ने बैठाई जांच
विज्ञापन
एसआईटी की जांच रिपोर्ट पर सिडकुल एमडी रोहित मीणा ने तीनों को बर्खास्त कर दिया। इस कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा कि कुछ और अधिकारियों-कर्मचारियों के दस्तावेज की जांच चल रही है।