फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun news: Relief from traffic jam in Mussoorie from new year 2022

Mussoorie: पर्यटकों के लिए राहत की खबर, नए साल से पहाड़ों की रानी में मिलेगी जाम से निजात

Mon, 17 Oct 2022 07:30 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 17 Oct 2022 07:30 AM IST
सार

Mussoorie Traffic Jam News: मसूरी की सबसे बड़ी समस्या जाम है। संकरी सड़कों पर आए दिन लोगों को जाम से जूझना पड़ता है। पर्यटन सीजन में तो पर्यटकों, स्थानीय लोगों का मैसानिक लॉज बस अड्डे और गांधी चौके के पास घंटों फंसना आम बात है।

विज्ञापन
Dehradun news: Relief from traffic jam in Mussoorie from new year 2022
मसूरी में लगा जाम - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

नए साल से मसूरी में लगने वाले भीषण जाम से निजात मिलने की उम्मीद है। नगरपालिका के अनुसार, मैसानिक लॉज बस अड्डे के विस्तारीकरण और यहां सड़क चौड़ीकरण के कार्य को 30 दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। मैसानिक लॉज बस अड्डा मसूरी का सबसे बड़ा बॉटल नेक है। 

विज्ञापन


मसूरी की सबसे बड़ी समस्या जाम है। संकरी सड़कों पर आए दिन लोगों को जाम से जूझना पड़ता है। पर्यटन सीजन में तो पर्यटकों, स्थानीय लोगों का मैसानिक लॉज बस अड्डे और गांधी चौके के पास घंटों फंसना आम बात है। वर्षों से इस समस्या से निजात दिलाने की मांग उठ रही है लेकिन इसका समाधान नहीं हो सका। अब मैसानिक लॉज बस अड्डे का विस्तारीकरण किया जा रहा है। उम्मीद जगी है कि जल्द मसूरी में काफी हद तक जाम से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन


Dhanteras 2022: 27 सालों बाद खास योग में मनेगा धरतेरस, इस समय करें पूजा, ये हैं खरीदारी के तीन शुभ मुहूर्त
विज्ञापन
विज्ञापन


नगरपालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने बताया कि 2019 में मैसानिक लॉज बस अड्डे के विस्तारीकरण और सड़क चौड़ीकरण का कार्य शुरू किया गया था। इसे इसी 30 दिसंबर तक पूरा किया जाना है। योजना की लागत छह करोड़ रुपये है। उन्होंने कहा कि अब सिर्फ आगे की दुकानों को तोड़ने के साथ ही कुछ अन्य काम रह गए हैं। बस अड्डे के विस्तार के बाद काफी हद तक जाम से निजात मिलेगी। मसूरी टैक्सी कार ऑनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष हुकम सिंह रावत ने कहा कि योजना पूरी होने के बाद पर्यटकों को काफी आराम मिलेगा।

विस्तारीकरण के बाद ये मिलेंगी सुविधाएं  

पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने बताया कि योजना के तहत सड़क किनारे खड़ी होने वाली टैक्सियों को पीछे किया जाएगा। सड़क के नीचे मौजूद सभी दुकानों और रोडवेज कार्यालय को पीछे शिफ्ट किया जा रहा है। टैक्सी स्टैंड का भी विस्तारीकरण किया जाएगा। आधुनिक बस अड्डे के साथ ही पर्यटकों के लिए प्रतीक्षालय और हाईटेक शौचालय बनाया जा रहा है। बस अड्डे के आसपास सीसीटीवी और लाइटिंग व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने बताया कि अतिक्रमण हटाने के दौरान कुछ लोग प्रभावित हो गए थे। इनके लिए बस अड्डे के पास दुकानें आवंटित की जा रही हैं। अधिवक्ताओं के लिए चैंबर बनाए गए हैं। 14 वेंडरों को दुकानेें आवंटित की जा रही हैं। पार्किंग के नीचे जो भी फ्लैट बन रहे हैं, उनको नियमानुसार शासन के निर्देश के तहत जरूरतमंदों को आवंटित किया जाएगा।

अभी इन वजहों से लगता है जाम 

अभी मैसानिक लॉज बस अड्डे के पास शहर का सबसे बड़ा बॉटल नेक है। साथ ही यहां आधी सड़क पर टैक्सियां खड़ी रहती हैं। इससे मार्ग और संकरा हो जाता है। बस अड्डा भी बहुत छोटा है जिससे रोडवेज बसों के आने-जाने के समय भी जाम की स्थिति बनी रहती है। साथ ही यहीं से लंढौर, लाल टिब्बा, माल रोड और धनोल्टी जाने के लिए भी अधिकांश पर्यटक गुजरते हैं। ऐसे में जाम की समस्या बढ़ जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed