{"_id":"5f7593149e5ae57ed20df696","slug":"dehradun-news-question-on-chinese-language-certificate-course-of-doon-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून : दून विश्वविद्यालय के चीनी भाषा सर्टिफिकेट कोर्स पर सवाल, बिना अनुमोदन संचालन का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून : दून विश्वविद्यालय के चीनी भाषा सर्टिफिकेट कोर्स पर सवाल, बिना अनुमोदन संचालन का आरोप
Thu, 01 Oct 2020 02:10 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Thu, 01 Oct 2020 02:10 PM IST
विज्ञापन
दून विश्वविद्यालय
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दून विश्वविद्यालय के चीनी भाषा के सर्टिफिकेट कोर्स पर एक छात्र ने सवाल खड़े किए हैं। छात्र का आरोप है कि विवि बिना अनुमति ही इस कोर्स का संचालन कर रहा है। उधर विवि ने इस आरोप का खंडन करते हुए साफ किया है कि जल्द ही इस कोर्स का सिलेबस वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विवि के प्रभारी कुलसचिव डॉ. मंगल सिंह मंद्रवाल ने बताया कि यह सुझाव विवि के आरटीआई प्रथम अपीलीय अधिकारी प्रो. एचसी पुरोहित की ओर से विवि प्रशासन को दिया गया है। प्रो. एचसी पुरोहित ने विवि के एमए इंडीग्रेटेड विदेशी भाषा पाठ्यक्रम विभाग के अंतर्गत संचालित एक वर्षीय चीनी भाषा सर्टिफिकेट कोर्स करने वाले एक छात्र की ओर से दायर आरटीआई में मांगी गई जानकारी के दौरान दी।
विज्ञापन
प्रभारी कुलसचिव डॉ. मंद्रवाल ने कहा कि ने गड़बड़ी की बात आधारहीन है। विवि में सर्टिफिकेट कोर्स कुलपति की अध्यक्षता में गठित कमेटी से अनुमोदित है। कोर्स का सिलेबस विवि की एडवाइजरी कमेटी में अनुमोदन को रखा जाएगा। एडवाइजरी कमेटी के अनुमोदन के बाद उसे अकादमिक काउंसिल की आगामी बैठक में अनुमोदन के लिए लाया जाएगा।
विज्ञापन
इसके बाद सिलेबस को यूनिवर्सिटी की वेबसाइट में अपलोड करने के साथ छात्रों को भी दिया जाएगा। ऐसे सभी सुझावों पर विवि के कुलपति से वार्ता कर कार्रवाई की जाएगी। काबिलेगौर है कि छात्र के सवाल उठाने के बाद ही विवि इस दिशा में कदम बढ़ा रहा है।