फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun news: Pushpanjali Builders fraud case new fact come out

पुष्पांजलि बिल्डर्स फ्रॉड : कंपनी के खाते से मित्तल और वालिया के खातों में ट्रांसफर हुए रुपये

Sat, 22 Aug 2020 07:18 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 22 Aug 2020 07:18 PM IST
विज्ञापन
Dehradun news: Pushpanjali Builders fraud case new fact come out
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

पुष्पांजलि बिल्डर्स मामले में एसआईअी की जांच में नया खुलासा हुआ है। पता चला है कि कंपनी के खाते से दीपक मित्तल और वालिया के खातों में रुपये ट्रांसफर हुए हैं। मामले की जांच कर रही एसआईटी ने अब तक सभी खातों के विवरण जुटा लिए हैं। जल्द ही इस मामले में बड़ा खुलासा किया जा सकता है। 

विज्ञापन


पिछले माह सामने आए इस बड़े मामले में दीपक मित्तल के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज हैं। इनमें एक मुकदमा फ्लैट के मालिकों की शिकायत पर है जबकि दूसरा मुकदमा कंपनी के ही एक अन्य डायरेक्टर वालिया की शिकायत पर हुआ है।
विज्ञापन


वालिया की शिकायत थी कि दीपक मित्तल ने कंपनी के खातों से अपने खाते में पैसे लेकर उन्हें निजी रूप से खर्च किया है। इसके बाद पैसा इकट्ठा कर देश से भाग गया। जबकि विदेश में बैठे दीपक मित्तल ने वालिया पर इस तरह के आरोप लगाए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, एक ही नहीं बल्कि दोनों लोग ही फ्लैट खरीददारों के गुनहगार नजर आ रहे हैं। इस मामले की जांच डालनवाला सीओ की अध्यक्षता में एसआईटी कर रही है। एसआईटी ने अब तक सभी बैंक खातों की डिटेल जुटाई है।


इसमें पता चला है कि सिर्फ दीपक मित्तल ही नहीं बल्कि वालिया के खातों में भी कंपनी के खाते से पैसे आए हैं। हालांकि, यह धन उन्होंने किन मदों में खर्च किया इसका विवरण एसआईटी जुटा रही है। डीआईजी अरुण मोहन जोशी ने बताया कि इस मामले में गहनता से हर पहलू की जांच की जा रही है। जल्द ही इस मामले में बड़ा खुलासा हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed