देहरादून : पुलवामा में शहीद मेजर विभूति की पत्नी निकिता बतौर लेफ्टिनेंट सेना में शामिल
देहरादून निवासी मेजर विभूति ढौंढियाल 2019 में जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद हो गए थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देशभक्ति और पति के सपनों को साकार करने का जज्बा कोई शहीद मेजर विभूति ढौंढियाल की पत्नी निकिता से सीखे। पुलवामा आतंकी हमले में पति के शहीद होने के बाद निकिता ने संकल्प लिया था कि वह भी पति की तरह सेना में भर्ती होंगी।
निकिता का यह संकल्प शनिवार को पूरा हो गया। ओटीए चेन्नई में पासिंग आउट परेड के बाद वह बतौर लेफ्टिनेंट सेना में शामिल हो गईं।
"Maj Vibhuti Shankar Dhoundiyal made supreme sacrifice at Pulwama in 2019, was awarded SC(P). Today his wife Nitika Kaul dons Indian Army uniform; paying him befitting tribute," tweets PRO Udhampur, Defence Ministry pic.twitter.com/ZLP0fBmsJ3
— ANI (@ANI) May 29, 2021विज्ञापन
पुलवामा हमला: शादी के दस महीने बाद ही शहीद हो गए थे मेजर विभूति, तीन बहनों के थे इकलौते भाई
निकिता ने शादी के महज नौ माह बाद ही पति मेजर विभूति ढौंढियाल को खो दिया था, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और पति के पद चिह्नों पर चलते हुए देश सेवा का फैसला किया। इसके लिए उन्होंने चेन्नई स्थित ऑफिसर ट्रेनिंग एकेडमी में प्रशिक्षण प्राप्त किया और शनिवार को हुई पासिंग आउट परेड में शिरकत कर पास आउट हो गईं।
#WATCH | ....I've experienced same journey he has been through. I believe he's always going to be part of my life: Nitika Kaul, wife of Maj Vibhuti Shankar Dhoundiyal who lost his life in 2019 Pulwama attack, at passing out parade at Officers Training Academy in Chennai pic.twitter.com/7cLRlsp39c
— ANI (@ANI) May 29, 2021
पुलवामा हमला: तीन दोस्तों ने बयां की शहीद मेजर विभूति के जुनून और जिंदादिली की कहानी, पढ़िए...
सेना के उत्तरी कमान के आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल वाईके जोशी ने निकिता के कंधों पर पीप्स (स्टार) चढ़ाए। इसके बाद वह बतौर लेफ्टिनेंट सेना की आर्डिनेंस कोर में कमीशंड हो गईं। उनकी पहली पोस्टिंग साउथ वेस्टर्न कमान में हुई है। निकिता के कंधों पर पीप्स चढ़ाते हुए ले. जनरल भी बोले कि मुझे आप पर गर्व है।
लेफ्टिनेंट जनरल वाई के जोशी ने कंधों पर स्टार लगाए
सेना की उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल वाई के जोशी ने तमिलनाडु के चेन्नई में अधिकारियों की प्रशिक्षण अकादमी में उनके कंधों पर स्टार लगाए।
रक्षा मंत्रालय, उधमपुर के जन संपर्क अधिकारी (पीआरओ) ने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इस समारोह का एक वीडियो साझा किया।
पीआरओ उधमपुर ने ट्वीट किया, 'पुलवामा में प्राण न्योछावर करने वाले मेजर विभूति शंकर ढौंडियाल को मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया। उन्हें सर्वश्रेष्ठ श्रद्धांजलि देते हुए आज उनकी पत्नी निकिता कौल ने सेना की वर्दी पहन ली। यह उनके लिए गर्व का मौका होगा, क्योंकि सैन्य कमांडर लेफ्टिनेंट वाई के जोशी ने उनके कंधे पर स्टार लगाए।'
18 अप्रैल 2018 को हुई थी शादी
मेजर विभूति की शादी 18 अप्रैल 2018 को हुई थी। 19 अप्रैल को पहली बार पत्नी निकिता को लेकर वह डंगवाल मार्ग स्थित अपने घर पहुंचे थे। इसके ठीक दस माह बाद मेजर विभूति शहीद हो गए थे।
विभूति के पिता स्व. ओमप्रकाश ढौंडियाल के चार बच्चे थे। इनमें तीन बेटियां और सबसे छोटा बेटा विभूति था। शहीद मेजर विभूति को बचपन से ही सेना में जाने का जुनून था।
कक्षा सात से ही विभूति ने सेना में जाने की कोशिशें शुरू कर दी थीं। जब वे सातवीं कक्षा में थे तब उन्होंने राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज में भर्ती की परीक्षा दी। लेकिन चयन नहीं हुआ।
12वीं में एनडीए की परीक्षा दी। लेकिन चयन नहीं हुआ। ग्रेजुएशन के बाद उनका चयन हुआ और ओटीए चेन्नई में प्रशिक्षण हासिल किया। वर्ष 2012 में पासआउट होकर उन्होंने कमीशन प्राप्त किया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.