फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dehradun news : property dealer raju boxer murder in dehradun

Dehradun News : प्रॉपर्टी डीलर राजू बॉक्सर की देर रात गोली मारकर हत्या, भागे बदमाश

Thu, 28 Jan 2021 10:13 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 28 Jan 2021 10:13 AM IST
विज्ञापन
dehradun news :  property dealer raju boxer murder in dehradun
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

नेहरू कालोनी थाना क्षेत्र में प्रॉपर्टी डीलर राजू बॉक्सर उर्फ राजेन्द्र पुंडीर की दो बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बॉक्सर को दो गोली लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन


आरोपी बॉक्सर के परिचित ही बताए जा रहे हैं। बॉक्सर के ऊपर भी पुलिसकर्मियों पर हमले और डकैती आदि के मुकदमे चल रहे थे। आरोपियों में एक युवक का नाम बिहारीगढ़ निवासी विनय बताया जा रहा है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक राजू बॉक्सर अक्सर अपने दोस्त सावेज के माता मंदिर स्थित प्लाट में रात के समय पार्टी करता था। बुधवार देर रात करीब 11 बजे भी वह अपने कुछ दोस्तों के साथ वहां बैठा हुआ था। कुछ देर बाद वहां पर स्कूटर पर सवार दो युवक आए और उन्होंने एक के बाद एक दो गोली राजू बॉक्सर पर दाग दी। बॉक्सर की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उसके साथियों ने मौके से ही पुलिस को सूचना देने के बजाय थाने पहुंचकर पुलिस को घटना के बारे में बताया। सूचना मिलते ही एसपी सिटी सरिता डोभाल, थाना पुलिस और एसओजी इंस्पेक्टर ऐश्वर्या पाल समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। एसपी सिटी ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। गोली चलाने वालों की तलाश की जा रही है। पुलिस टीम गठित कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

मंगलवार को भी हुआ था झगड़ा

पुलिस को सूचना देने वेले बॉक्सर के दोस्तों का कहना है कि बॉक्सर का मंगलवार को कुछ युवकों से झगड़ा हुआ था। बताया जा रहा है कि इन्हीं युवकों ने बॉक्सर पर गोली चलाई है। बॉक्सर का इन युवकों से पुराना विवाद चल रहा था। 

बॉक्सर पर दर्ज थे 11 मुकदमे 

बॉक्सर पर 11 से ज्यादा मुकदमे दर्ज थे। इनमें हत्या और डकैती जैसे जघन्य अपराध भी शामिल हैं। उस पर आरोप था कि उसने वर्ष 2014 में नैशविला रोड पर दो पुलिसकर्मियों को चाकू मारकर घायल कर दिया था। इसके बाद राजू बॉक्सर पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। हालांकि बाद में वह गिरफ्तार भी हुआ था और उसे जमानत मिल गई थी।

सेना से भाग आया था राजू बॉक्सर

राजू बॉक्सर सेना में खेल कोटे में भर्ती हुआ था। नेपाल निवासी उसका एक दोस्त भी सेना में बॉक्सर था। एक बार बॉक्सिंग मैच के दौरान उसका हाथ टूट गया था। इसके बाद वह सेना से भाग आया था। 2008 में सेना से आने के बाद वह प्रापर्टी डीलिंग के कारोबार में आ गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed