फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun news: prisoner escaped from jail after breaking toilet ventilator trap

देहरादून: टॉयलेट के वेंटिलेटर का जाल तोड़कर जेल से फरार हुआ बंदी, प्रेमनगर थाने में मुकदमा दर्ज

Sat, 05 Sep 2020 07:17 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 05 Sep 2020 07:17 PM IST
सार

  • शुक्रवार को ही दाखिल हुआ था जेल में, रायपुर पुलिस ने चोरी के आरोप में पकड़ा था 
  • महिला पॉलिटेक्निक में बनी अस्थायी जेल के टॉयलेट के वेंटीलेटर का जाल तोड़कर हुआ फरार 
  • पुलिस ने आसपास के इलाकों में चलाया कॉबिंग अभियान

विज्ञापन
Dehradun news: prisoner escaped from jail after breaking toilet ventilator trap
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

सुद्धोवाला जेल के तहत बनाई गई अस्थायी जेल में टॉयलेट के रास्ते एक बंदी फरार हो गया। इस सूचना से जेल और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। बंदी को शुक्रवार को ही अस्थायी जेल में दाखिल किया गया था। पुलिस ने आसपास के इलाकों में कांबिंग अभियान चलाकर आरोपी की तलाश शुरू की, लेकिन शाम तक उसका कुछ पता नहीं चल सका था। बंदी के खिलाफ प्रेमनगर थाने में जेल से फरार होने का मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है। 

विज्ञापन


जेल सुप्रीटेंडेंट महेंद्र सिंह ग्वाल ने बताया कि बंदी राहुल निवासी काली की ढाल, ऋषिकेश को शुक्रवार शाम को ही न्यायिक अभिरक्षा में लाया गया था। उसे रायपुर पुलिस ने चोरी के आरोप में पकड़ा था। नियमानुसार उसे पहले अस्थायी जेल में रखा गया था। शनिवार सुबह सभी बंदियों की गिनती के बाद उन्हें नाश्ता दिया गया था।
विज्ञापन


इसी दौरान राहुल टॉयलेट में गया था। वह बहुत देर तक वापस नहीं आया तो वहां बंदी रक्षकों ने उसकी तलाश की। उन्होंने देखा कि एक टॉयलेट अंदर से बंद है तो उसका दरवाजा तोड़ा गया। अंदर देखा कि टॉयलेट के वेंटिलेटर का जाल टूटा हुआ है और वह इसी रास्ते से फरार हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बात की जानकारी मिलते ही वहां तैनात सुरक्षा बलों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका पता नहीं चला। तत्काल इसकी  सूचना प्रेमनगर पुलिस को दी गई। इधर, एसओ प्रेमनगर धर्मेंद्र रौतेला ने बताया कि बंदी की तलाश में कई टीमें भेजी गई हैं। आसपास के जंगलों और गांवों में भी उसकी तलाश की गई। एक टीम को उसके घर के आसपास भी भेजा गया है। फिलहाल उसके खिलाफ जेल प्रशासन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 

दो युवकों को पकड़ा था पुलिस ने 

पुलिस ने राहुल को भूषा स्टोर का ताला तोड़कर चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। उस पर पहले कोई मुकदमा नहीं था। जबकि, उसके साथ ही एक अन्य मामले में रायपुर पुलिस ने ही शुभम उर्फ बौना को गिरफ्तार किया था। उस पर भी एक घर का ताला तोड़कर चोरी करने का आरोप है। शुक्रवार शाम को ही कोर्ट ने दोनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा था। 

पिछले दिनों जेल में भी लगभग 100 कैदियों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। इसके बाद नए बंदियों के लिए अस्थायी जेल महिला पॉलिटेक्निक में बनाई गई थी। यहां नए बंदियों को रखा जा रहा है। यहां सुरक्षा के लिए पीएसी तैनात की गई है। इसके साथ ही तमाम अन्य उपकरण भी वहां पर लगाए गए हैं। 

बंदी के जेल से भागने की रिपोर्ट मांगी जा रही है। जल्द ही उसे ढूंढ लिया जाएगा। जहां कमी रही है उसकी भी समीक्षा की जा रही है। चूंकि, अस्थायी जेल में नियमित जेल जैसी दीवारें और सुरक्षात्मक उपाय नहीं हैं। ऐसे में और अधिक सतर्कता बरती जाएगी।
- एपी अंशुमान, आईजी जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed