फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dehradun news: power cut will remain seven hours in these area from today

देहरादून : आज से तीन दिन सात-सात घंटे गुल रहेगी बिजली, बिजलीघरों में टेस्टिंग के कारण बंद रहेगी सप्लाई 

Mon, 02 Nov 2020 09:47 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 02 Nov 2020 09:47 AM IST
विज्ञापन
dehradun news: power cut will remain seven hours in these area from today
प्रतीकात्मक तस्वीर

त्योहारों में बिजली की दिक्कत न हो, इसलिए ऊर्जा निगम अपने बिजलीघरों में सप्लाई व्यवस्था की टेस्टिंग करा रहा है। इस कड़ी में सोमवार से विद्युत वितरण खंड मोहनपुर के अंतर्गत सभी बिजलीघरों की टेस्टिंग की जाएगी। इस कारण इन बिजलीघरों से जुड़े दर्जनों ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह 10 से शाम पांच बजे तक बिजली गुल रहेगी।

विज्ञापन


ईई विद्युत वितरण खंड मोहनपुर सुधीर कुमार ने बताया कि सोमवार दो तारीख को मोहनपुर बिजलीघर की टेस्टिंग की जाएगी। इस कारण इससे जुड़े फीडर मेहूंवाला, प्रेमनगर, अंबीवाला, शिवालिक नगर, श्यामपुर, धौलास, पौंधा के अंतर्गत आने वाले सभी क्षेत्रों में सुबह 10 से शाम पांच बजे तक बिजली बाधित रहेगी।
विज्ञापन

 
तीन नवंबर को गणेशपुर बिजली घर की टेस्टिंग की जाएगी। इस कारण नयागांव, बड़ोवाला, सिंघनीवाला, शेरपुर, गणेशपुर, झीवरहेड़ी, भुड्डी, हरभजवाला, तुंतोवाला में भी सुबह 10 से शाम पांच बजे तक बत्ती गुल रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच नवंबर को धूलकोट बिजलीघर की टेस्टिंग की जाएगी। इसके कारण झाझरा, हिमगिरी, एडब्ल्यूओ एयरफोर्स कॉलोनी, देवीपुर आदि क्षेत्रों में बिजली गुल रहेगी। उन्होेेंने उपभोक्ताओं से इस दिन वैकल्पिक व्यवस्था करने की अपील की है। जिससे कि परेशानी का सामना न क रना पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed