देहरादूनः सहसपुर पुलिस ने एक करोड़ की स्मैक के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून जिले की सहसपुर पुलिस ने शुक्रवार को करीब एक करोड़ रुपये की कीमत की स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक की पहचान शराफत पुत्र शेखावत निवासी फतेहगंज बरेली के रूप में हुई है।
आरोपी शराफत के पास से कुल 356 ग्राम स्मैक बरादम
बताया गया कि आरोपी शराफत के पास से कुल 356 ग्राम स्मैक बरादम की गई है। आरोपी को शुक्रवार को हरबर्टपुर के खुशहालपुर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस की टीम उससे पूछताछ कर रही है।
एक लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
वहीं हरिद्वार जिले के लक्सर में गुरुवार को पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक युवक को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस ने युवक के कब्जे से एक लाख से अधिक की स्मैक बरामद की है। साथ ही आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए पुलिस अभियान चला रही है
एसएसपी के निर्देश पर मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए पुलिस अभियान चला रही है। इस बीच पुलिस को एक युवक द्वारा स्मैक बेचने की शिकायत मिल रही थी। बुधवार रात पुलिस को सूचना मिली कि कुआंखेड़ा तटबंध के पास एक युवक स्मैक बेचने की फिराक में है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चेकिंग अभियान चलाया। यहां पुलिस ने एक युवक को रोककर उसकी तलाशी ली।
स्मैक की कीमत करीब एक लाख रुपये
तलाशी में उसके पास से 43.10 ग्राम स्मैक, इलेक्ट्रॉनिक तराजू और बाइक बरामद हुई। कोतवाली प्रभारी प्रदीप चौहान ने बताया कि स्मैक के साथ मशरूफ निवासी किशनपुर, थाना कनखल को गिरफ्तार किया है। स्मैक की कीमत करीब एक लाख रुपये है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी प्रदीप चौहान, एसआई संजय रावत, सिपाही मुकेश, नारायण सिंह, बलवीर, सुनील, अव्वल मौजूद रहे।