फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News: newly married woman commits suicide after not filed complaint in police station

Dehradun: थाने पहुंची ससुरालियों की प्रताड़ना से परेशान विवाहिता, नहीं हुई सुनवाई तो फांसी लगाकर दे दी जान

Wed, 02 Nov 2022 09:20 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 02 Nov 2022 09:20 PM IST
सार

सहसपुर थाना क्षेत्र के शंकरपुर निवासी भारती ने अपने मायके में एक नवंबर को फांसी लगाकर जान दे दी थी। एसएसपी ने एसपी देहात कमलेश उपाध्याय से इस मामले में जल्द रिपोर्ट मांगी है।

विज्ञापन
Dehradun News: newly married woman commits suicide after not filed complaint in police station
महिला ने लगाई फांसी - फोटो : सोशल मीडिया(प्रतीकात्मक तस्वीर)

विस्तार

ससुराल वालों की प्रताड़ना से परेशान शंकरपुर की भारती पहले शिकायत लेकर सहसपुर थाने पहुंची थी, लेकिन थाने में तैनात पुलिसकर्मियों ने उसकी तहरीर पर कार्रवाई करना तो दूर उसकी बात तक नहीं सुनी। यही नहीं उसकी तहरीर को रिसीव तक नहीं किया। तीन दिन बीतने के बाद उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। थाना पुलिस की इस लापरवाही पर अब एसएसपी दलीप सिंह कंवर ने जांच करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


Kedarnath:  महापंथ में सेना के दो हेलीकॉप्टर ने किया रेस्क्यू, 22 दिन बाद निकाला बर्फ में दबा हुआ ट्रैकर का शव
विज्ञापन


एसएसपी ने एसपी देहात कमलेश उपाध्याय से इस मामले में जल्द रिपोर्ट मांगी है। सहसपुर थाना क्षेत्र के शंकरपुर निवासी भारती ने अपने मायके में एक नवंबर को फांसी लगाकर जान दे दी थी। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला था, लेकिन भारती के परिजनों का कहना है कि उसके ससुराल वाले भारती को दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले दिनों उसका पति सौरभ उसे मायके में छोड़कर चला गया था। भारती को उम्मीद थी कि गुस्सा शांत होगा तो वह उसे लेने आ जाएगा। ऐसा नहीं हुआ और उल्टे सौरभ ने उसे फोन पर भी धमकियां दीं। इस बात की शिकायत लेकर गत 29 अक्तूबर को भारती सहसपुर थाने पहुंची थी। यहां उसने लिखित तहरीर दी, लेकिन उसकी तहरीर रिसीव तक नहीं की गई। 

शादी को हुए थे सात महीने

परिजनों का आरोप है कि वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसकी बात तक नहीं सुनी। वह कार्रवाई का इंतजार करती रही। लगातार उसके ससुराल वाले फोन पर ही उसे प्रताड़ित करने में लगे थे। अभी शादी को सात माह ही हुए थे। वह बेहद परेशान थी, तो उसने खुद को अकेला पाकर अपने मायके में ही फांसी लगा ली। इस पूरे मामले में बुधवार को एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने संज्ञान लिया है।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच एसपी देहात कमलेश उपाध्याय को दी गई है। उनसे इस मामले में जल्द ही रिपोर्ट तलब की जाएगी। इधर, जांच अधिकारी एसपी देहात कमलेश उपाध्याय का कहना है कि महिला 29 अक्तूबर को थाने आई थी। उसके साथ यहां पर क्या व्यवहार हुआ, इस बात की जांच की जा रही है। जल्द ही रिपोर्ट भेज दी जाएगी। 


डीजीपी का आदेश भी नहीं मान रहे पुलिसकर्मी 

कार्रवाई और चेतावनी के बाद भी पुलिस अपने पुराने ढर्रे पर ही चल रही है। थाने पर आने वाले फरियादियों के साथ व्यवहार को लेकर डीजीपी अशोक कुमार कई बार नाराजगी जता चुके हैं। यही नहीं, कई जिलों में इस तरह के मामलों में कार्रवाई भी की जा चुकी हैं। डीजीपी तहरीर रिसीव करने के संबंध में दर्जनों बार आदेश जारी कर चुके हैं। बावजूद इसके इस तरह की शिकायतें लगातार आ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed