फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News National Highway in danger due to erosion of Chandrabhaga river now channelization will happen

Dehradun: चंद्रभागा नदी के कटाव से नेशनल हाईवे को खतरा, अब होगा चेनलाइजेशन, सीएस ने दी मंजूरी

Fri, 10 May 2024 10:10 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 10 May 2024 10:10 PM IST
सार

मुख्य सचिव ने स्थायी समाधान के तहत चंद्रभागा नदी पर बेलनाकार (गेबियन) दीवार बनाने का प्रयोग करते हुए रिवर ट्रेनिंग कार्य करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Dehradun News National Highway in danger due to erosion of Chandrabhaga river now channelization will happen
मुख्य सचिव राधा रतूड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऋषिकेश में चंद्रभागा नदी के कटाव से राष्ट्रीय राजमार्ग को खतरा है। कटाव रोकने के लिए मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने नदी पर चेनलाइजेशन की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) चेनलाइजेशन का कार्य करेगा। इसके लिए मुख्य सचिव ने आरवीएनएल, लोनिवि, सिंचाई और वन विभाग के अधिकारियों की एक संयुक्त टीम बनाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने साफ किया चंद्रभागा पर बने पुल की सुरक्षा के लिए संयुक्त टीम सर्वेक्षण करे। उन्होंने नदी के मार्ग के चेनलाइजेशन के साथ-साथ इस पर बने पुल की बुनियाद की सुरक्षा के भी उपाय करने पर जोर दिया।

विज्ञापन


उन्होंने पुल का हाइड्रोलॉजिकल सर्वे आईआईटी रुड़की से कराने के निर्देश दिए। सचिवालय में हुई बैठक में आरवीएनएल के अधिकारियों ने जानकारी दी कि चंद्रभागा नदी में वर्षों से निरंतर सिल्ट (गाद, मलबा) आदि जमा हो रहा है। इससे नदी के किनारे की ढलानों तथा एकमात्र अप्रोच रोड को नुकसान हो रहा है। साथ ही नदी में मलबा जमा होने से एनएच रोड ब्रिज को भी क्षति हो सकती है।
विज्ञापन


Dehradun: छात्राओं से छेड़छाड़ और प्रधानाचार्य से अभद्रता के मामले में शिक्षक निलंबित, पढ़ें पूरा मामला

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा चंद्रभागा नदी के बाएं किनारे पर बसे गांव ढालवाला कॉलोनी में बाढ़ की संभावना बन जाती है। सड़क एवं आवासों की सुरक्षा के मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्य सचिव ने तत्काल आरवीएनएल को अस्थायी व्यवस्था के रूप में चेनलाइजेशन की सहमति दी। बैठक में सचिव डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

स्थायी समाधान के दिए निर्देश
मुख्य सचिव ने इसके स्थायी समाधान के भी निर्देश दिए। उन्होंने स्थायी समाधान के तहत चंद्रभागा नदी पर बेलनाकार (गेबियन) दीवार बनाने का प्रयोग करते हुए रिवर ट्रेनिंग कार्य करने के निर्देश दिए। इससे चंद्रभागा नदी के बाएं तट पर बनी सड़क और आवासों को सुरक्षित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed