फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dehradun news : missing kid dead body found, two accused arrested

देहरादूनः सहसपुर से अगवा किए गए बच्चे की हत्या, बुरी हालत में मिला शव, दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 10 Mar 2021 09:35 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 10 Mar 2021 09:35 AM IST
विज्ञापन
dehradun news : missing kid dead body found, two accused arrested
बोरे में मिली लाश - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

देहरादून जिले के सहसपुर से मंगलवार की देर शाम लापता हुए चार साल के बच्चे की हत्या कर दी गई है। पुलिस ने बुधवार की सुबह दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं बच्चे का शव भी बरामद कर लिया गया है।

विज्ञापन


दो हत्यारोपी गिरफ्तार


जानकारी के मुताबिक सहसपुर से किराना व्यापारी के चार वर्षीय पुत्र को अगवा कर उसकी हत्या कर दी गई है। पुलिस ने शव को देवबंद से बरामद कर दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

 

व्यापारी की ही दुकान के पास वेल्डिंग का काम करते थे आरोपी


एक आरोपी का नाम अनीस है। इनमें एक व्यापारी के ही गांव का रहने वाला है, जबकि दूसरा पांवटा साहिब का निवासी है। बताया गया कि दोनों आरोपी व्यापारी की ही दुकान के पास वेल्डिंग का काम करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चे के सिर को पत्थरों से कुचला गया है


मंगलवार शाम को बच्चा वहीं घूम रहा था, जिसे इन दोनों ने अगवा कर लिया था। पुलिस के अनुसार बच्चे के सिर को पत्थरों से कुचला गया है।

शव देवबंद से बरामद कर लिया गया

आरोपियों की निशानदेही पर शव देवबंद से बरामद कर लिया गया है। वहीं बच्चे के परिवार में मातम पसरा हुआ है। मां का रो-रोकर बुरा हाल है। आसपास के इलाके में इस घटना से हड़कंप मचा हुआ है। 



10 लाख रुपये की फिरौती भी मांगी गई

एसपी देहात स्वतंत्र कुमार ने बताया कि बच्चे के पिता से 10 लाख रुपये की फिरौती भी मांगी गई थी। फिरौती के लिए दो बार व्यापारी को फ़ोन किया गया था। जिस फ़ोन से फिरौती मांगी गई थी वह फ़ोन भी आरोपियों ने एक नेपाली मूल के व्यक्ति से 28 जनवरी को छीना था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed