फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News LPG cylinder Blast caused by gas leakage of Five people burned in explosion

देहरादून में बड़ा हादसा: घर में LPG सिलिंडर से गैस रिसाव के बाद हुआ ब्लास्ट, तीन बच्चों समेत पांच लोग झुलसे

Sun, 27 Jul 2025 11:49 AM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 27 Jul 2025 11:49 AM IST
सार

Dehradun News: पटेलनगर के एक घर में सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। सिलिंडर से हुए गैस रिसाव के कारण धमाका हो गया। इसमें पांच लोग बुरी तरह से झुलस गए।

विज्ञापन
Dehradun News LPG cylinder Blast caused by gas leakage of Five people burned in explosion
सिलिंडर में ब्लास्ट से हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

देहरादून के एक घर में एलपीजी सिलिंडर में हुए गैर रिसाव के बाद ब्लास्ट हो गया। इस दौरान हादसे में पांच लोग घायल हो गए। मौके पर फॉरेंसिक टीम और बम डिस्पोजल स्क्वाड को बुलाकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कराया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, घटना महंत इंद्रेश अस्पताल के पीछे टपरी, पूर्वी पटेलनगर के एक घर में हुई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने देखा कि दो व्यस्क और तीन बच्चे झुलसे हुए थे। उन्हें तुरंत 108 के माध्यम से दून अस्पताल भिजवाया गया। मौके पर फॉरेंसिक टीम व बीडीएस टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया। 
विज्ञापन

हरिद्वार भगदड़ में छह की मौत: माता के दर्शन के लिए जा रहे थे श्रद्धालु, फैली अफवाह; भीड़ में दबे लोग, तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे हुआ हादसा

जांच में सामने आया कि एक छोटे से कमरे में घायल विजय साहू अपने बच्चों सहित रहता है। रात को कमरे के खिड़की दरवाजे पूरी तरह से बंद थे। उसी कमरे में खाने के गैस सिलिंडर चूल्हा लगा हुआ था। धीरे-धीरे गैस रिसाव होता रहा और सुबह 6:45 बजे के करीब बिजली के स्विच में लगी नंगी तार में हल्की सी स्पार्किंग हुई। इस दौरान कमरे में गैस में आग लग गई और धमाका हो गया। जिस कारण परिवारजन झुलस गए और एक दीवार का हिस्सा व दरवाजा भी क्षतिग्रस्त हों गया।
 

ये हुए घायल

1- विजय साहू(38) पुत्र अशरफी लाल निवासी ग्राम असहीपुर थाना व जिला बलरामपुर उत्तर प्रदेश हाल टपरी थाना पटेलनगर देहरादून।
2- सुनीता(35)पत्नी विजय साहू
3- अमर(11) 
4- सनी(081)   
5-  ⁠अनामिका(08) 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed