फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News: Lawyer woman assistant dies in a crowded court

Dehradun: कोर्ट के दरवाजे पर वकील की असिस्टेंट ने तोड़ा दम, किसी ने नहीं ली सुध, अधिवक्ताओं में उबाल

Thu, 03 Nov 2022 03:45 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 03 Nov 2022 03:45 AM IST
सार

रूपा मंगलवार को एसीजेएम तृतीय की कोर्ट में किसी काम से गई थी। वहां से निकलते समय अचानक वह दरवाजे पर ही गिर गईं। बकौल अनिल शर्मा, काफी देर तक वह वहां पड़ी रहीं, लेकिन किसी कर्मचारी या न्यायिक अधिकारी ने उसे देखा तक नहीं।

विज्ञापन
Dehradun News: Lawyer woman assistant dies in a crowded court
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देहरादून में एक अधिवक्ता की असिस्टेंट ने एसीजेएम न्यायालय से निकलते ही दरवाजे पर दम तोड़ दिया। अधिवक्ता की सहायक बेहोश हालत में काफी देर तक दरवाजे पर ही पड़ी रही, लेकिन किसी कर्मचारी या अधिकारी ने उसकी सुध लेने की जहमत तक नहीं उठाई। करीब आधे घंटे बाद उसकी मौत हो गई, जिससे वकीलों में न्यायिक अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ आक्रोश फैल गया।

विज्ञापन


Dehradun: थाने पहुंची ससुरालियों की प्रताड़ना से परेशान विवाहिता, नहीं हुई सुनवाई तो फांसी लगाकर दे दी जान
विज्ञापन


घटना मंगलवार दोपहर की बताई जा रही है। बार एसोसिएशन देहरादून के सचिव अनिल शर्मा चीनी ने बताया कि खुड़बुड़ा मोहल्ले की रहने वाली रूपा (31) कचहरी परिसर में अधिवक्ता जाहिद के पास काम करती थी। बीते आठ सालों से वह उनकी सहायक थी और विधि की पढ़ाई भी कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि रूपा मंगलवार को एसीजेएम तृतीय की कोर्ट में किसी काम से गई थी। वहां से निकलते समय अचानक वह दरवाजे पर ही गिर गईं। बकौल अनिल शर्मा, काफी देर तक वह वहां पड़ी रहीं, लेकिन किसी कर्मचारी या न्यायिक अधिकारी ने उसे देखा तक नहीं। कुछ देर बाद जब वहां अन्य अधिवक्ता पहुंचे तो उन्होंने एंबुलेंस बुलाई और रूपा को अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रूपा की मौत की वजह डॉक्टर हार्ट अटैक बता रहे हैं। 

ध्यान देते तो शायद बच जाती रूपा की जान 

सचिव ने बताया कि न्यायिक अधिकारियों और कर्मचारियों का यह अमानवीय कृत्य था। यदि वह उस वक्त ध्यान देते तो शायद रूपा की जान बच जाती। उधर, प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अधिवक्ता की असिस्टेंट करीब आधे घंटे तक कोर्ट के दरवाजे पर ही पड़ी रही, इस दौरान कोर्ट में कामकाज होता रहा और मौजूद न्यायिक अधिकारियों और कर्मचारियों ने इसे अनदेखा कर दिया।

उधर, रूपा की मौत और न्यायिक अफसरों और कर्मियों की अनदेखी से खफा होकर बार एसोसिएशन ने एसीजेएम तृतीय की कोर्ट के बहिष्कार की घोषणा की। बार एसोसिएशन की घोषणा का कचहरी के सभी वकीलों ने समर्थन दिया। इसके बाद एसीजेएम तृतीय की कोर्ट में बुधवार को कोई काम नहीं होने दिया गया। इससे नाराज होकर बार एसोसिएशन की ओर से जिला जज को भी मजिस्ट्रेट को हटाने की मांग की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed