{"_id":"671935b1bb7b6e927005ecc7","slug":"dehradun-news-lawsuit-filed-for-bomb-threat-to-flight-coming-from-pune-at-jolly-grant-airport-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: एयरपोर्ट पर पुणे से आ रही फ्लाइट में बम होने की धमकी देने के मामले में कार्रवाई, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: एयरपोर्ट पर पुणे से आ रही फ्लाइट में बम होने की धमकी देने के मामले में कार्रवाई, मुकदमा दर्ज
Wed, 23 Oct 2024 11:14 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 23 Oct 2024 11:14 PM IST
सार
यह विमान पुणे से देहरादून में 5.14 बजे उतरा। संदेश भेजने वाले यूजर ट्यूलिप और लुकास द्वारा अपनी आईडी एट द रेट एंड ट्यूलिप 17849 द्वारा मैसेज भेजे जाने के बाद शाम 4.37 बजे पर यह मैसेज देहरादून एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ ने सभी एजेंसियों को भेज दिया।
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विस्तार
देहरादून एयरपोर्ट पर पुणे से आ रही फ्लाइट में बम होने की धमकी के बाद कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। एयरपोर्टकर्मी की तरफ से पुलिस को दी तहरीर में कहा गया है कि मंगलवार की शाम को 4.04 बजे एक्स पर संदेश पोस्ट किया गया कि 13 विमानों में बम रखे गए हैं। जिसमें इंडिगो की देहरादून आने वाली फ्लाइट भी शामिल है।
विज्ञापन
यह विमान पुणे से देहरादून में 5.14 बजे उतरा। संदेश भेजने वाले यूजर ट्यूलिप और लुकास द्वारा अपनी आईडी एट द रेट एंड ट्यूलिप 17849 द्वारा मैसेज भेजे जाने के बाद शाम 4.37 बजे पर यह मैसेज देहरादून एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ ने सभी एजेंसियों को भेज दिया।
विज्ञापन
Dehradun Airport: विंटर शेड्यूल में कुल 33 उड़ानों को मिली मंजूरी, 27 अक्तूबर से होगा लागू
विज्ञापन
जिसके बाद संबंधित कार्रवाई करते हुए एयरपोर्ट पर इस मैसेज को नॉन स्पेसिफिक मैसेज करार कर दिया गया। बम की धमकी के कारण देहरादून एयरपोर्ट पर संचालन पूरी तरह बाधित हुआ। जिससे सभी यात्रियों और कर्मचारियों को असुविधा हुई।