फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Airport total 33 flights were approved in winter schedule it will Implement from 27 October

Dehradun Airport: विंटर शेड्यूल में कुल 33 उड़ानों को मंजूरी, 27 अक्तूबर से होगा लागू, यहां देखें पूरी लिस्ट

Wed, 23 Oct 2024 05:09 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, जाैलीग्रांट(देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, जाैलीग्रांट(देहरादून) Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 23 Oct 2024 05:09 PM IST
सार

Dehradun Airport: देहरादून एयरपोर्ट को प्राप्त विंटर शेड्यूल में विमानन कंपनी इंडिगो को कुल 15 उड़ानें संचालित करने की अनुमति दी गई है।

विज्ञापन
Dehradun Airport total 33 flights were approved in winter schedule it will Implement from 27 October
देहरादून एययरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देहरादून एयरपोर्ट पर आगामी 27 अक्तूबर से विंटर शेड्यूल लागू किया जाएगा। विंटर शेड्यूल में नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने कुल 33 उड़ानों को मंजूरी दी है। यह शेड्यूल मार्च के आखिर तक लागू रहेगा।

विज्ञापन


देहरादून एयरपोर्ट को प्राप्त विंटर शेड्यूल में विमानन कंपनी इंडिगो को कुल 15 उड़ानें संचालित करने की अनुमति दी गई है। जिसमें जयपुर तीन, अहमदाबाद एक, दिल्ली चार, मुंबई एक, हैदराबाद दो, पुणे एक, कोलकाता एक, लखनऊ एक और बंगलूरू की एक फ्लाइट शामिल है। विस्तारा की कुल तीन फ्लाइट मुंबई, दिल्ली, और बंगलूरू के लिए उड़ान भरेंगी।
विज्ञापन


देहरादून विरासत: तालियों से गूंज उठा पंडाल...जब मंच पर पहुंची बिरजू महाराज की पोती, दिल छू लेंगी तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

Dehradun Airport total 33 flights were approved in winter schedule it will Implement from 27 October
देहरादून एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

एलायंस एयर की कुल आठ उड़ानें (दिल्ली की चार, अयोध्या एक, कुल्लू एक, पंतनगर एक और अमृतसर की एक) संचालित की जाएंगी। फ्लाईबिग की कुल दो उड़ानें मुरादाबाद और पिथौरागढ़ के लिए संचालित की जाएगी। वहीं नई विमानन कंपनी अकाशा एयरलाइंस की कुल दों उडाने मुंबई और बंगलूरू के लिए उड़ान भरेंगी।

देहरादून एयरपोर्ट के लिए यह है विंटर शेड्यूल

  • इंडिगो : 16 दिसंबर से सप्ताह में सभी दिन जयपुर से 7:25 बजे आएगी। पौने आठ बजे वापस जयपुर जाएगी।
  • इंडिगो : 27 अक्तूबर से सभी दिन अहमदाबाद से सुबह 7:55 बजे आएगी। साढे आठ बजे अहमदाबाद वापस जाएगी।
  • एलायंस एयर : 28 अक्तूबर से सोम, बुध, शुक्र को अयोध्या से सुबह 8:05 बजे आएगी। 8:25 वापस अयोध्या जाएगी।
  • एलायंस एयर : 29 अक्तूबर से मंगल, बृहस्पतिवार व शुक्रवार को दिल्ली से सुबह 8:15 बजे आकर 8:40 बजे कुल्लू जाएगी।
  • इंडिगो : सप्ताह में सभी दिन 27 अक्तूबर से सुबह 8:55 बजे दिल्ली से आकर वापस 9:35 बजे दिल्ली जाएगी।
  • इंडिगो : 27 अक्तूबर से सभी दिन जयपुर से सुबह 9:20 बजे आकर वापस जयपुर 9:40 बजे जाएगी।
  • इंडिगो : सप्ताह में सभी दिन जयपुर से अगले साल एक फरवरी से सुबह 9:20 बजे आकर वापस जयपुर 9:40 बजे जाएगी।
  • अकाशा एयरलाइंस : 27 अक्तूबर से सभी दिन बंगलूरू से सुबह साढे़ नौ बजे आकर वापस मुंबई सवा दस बजे जाएगी।
  • एलायंस एयर : 29 अक्तूबर से मंगल, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को पंतनगर से सुबह सवा दस बजे आकर वापस 10:40 बजे पंतनगर जाएगी।
  • एलायंस एयर : 29 अक्तूबर से मंगल, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को कुल्लू से सुबह 11 बजे आकर 11:25 बजे वापस अमृतसर जाएगी।
  • इंडिगो : हैदराबाद से 29 अक्तूबर से शुक्रवार को सुबह 11:15 बजे आकर 12 बजे वापस हैदराबाद जाएगी।
  • इंडिगो : 27 अक्तूबर से सभी दिन सुबह 11.15 बजे हैदराबाद से आकर 12 बजे पुणे वापस जाएगी।
  • फ्लाईबिग : 27 अक्तूबर से सभी दिन मुरादाबाद से 11:40 बजे आकर नौ बजे वापस मुरादाबाद जाएगी।
  • फ्लाईबिग : 27 अक्तूबर से सभी दिन शाम 5:25 बजे मुरादाबाद से आकर 12:05 बजे वापस मुरादाबाद जाएगी।
  • इंडिगो : 27 अक्तूबर से सोम, मंगल, बृहस्पति, शनिवार को कोलकाता से 12:10 बजे आकर वापस 1:05 बजे जाएगी।
  • इंडिगो : 16 दिसंबर से सोम, मंगल, बृहस्पति, शनिवार कोलकाता से 12:10 बजे आकर दोपहर 1:05 बजे वापस जाएगी।
  • इंडिगो : दो फरवरी से सोम, मंगल, बृहस्पति, शनिवार कोलकाता से 12:10 बजे आकर दोपहर 1:05 बजे वापस जाएगी।
  • एलायंस एयर : 28 अक्तूबर से सोम, मंगल, बृहस्पतिवार अयोध्या से 12:20 बजे आकर पौने एक बजे दिल्ली जाएगी।
  • विस्तारा : 28 अक्तूबर से सभी दिन मुंबई से 2:20 बजे आकर वापस मुंबई 2:55 बजे जाएगी।
  • एलायंस एयर : 29 अक्तूबर से मंगल, बृहस्पति, शुक्र को अमृतसर से ढाई बजे आकर 2:50 बजे दिल्ली जाएगी।
  • विस्तारा : 27 अक्तूबर से सभी दिन दिल्ली से पौने तीन बजे आकर वापस दिल्ली 3:20 में जाएगी।
  • विस्तारा : 27 अक्तूबर से सभी दिन बंगलूरू से 2:55 बजे आकर वापस 3.20 में बंगलूरू जाएगी।
  • इंडिगो : 27 अक्तूबर से सभी दिन दिल्ली से 3:20 आकर वापस दिल्ली 3:55 में जाएगी।
  • अकाशा : 27 अक्तूबर से सभी दिन 3:40 मुंबई से आकर शाम 4:20 बंगलूरू जाएगी।
  • इंडिगो : 27 अक्तूबर से सभी दिन लखनऊ से 3:55 बजे आकर वापस साढे चार बजे लखनऊ जाएगी।
  • एलायंस एयर : 27 अक्तूबर से सिर्फ शनिवार को दिल्ली से शाम साढ़े चार बजे आकर 4:55 बजे वापस दिल्ली जाएगी।
  • एलायंस एयर : 28 अक्तूबर से सभी दिन दिल्ली से शाम साढे़ चार बजे आकर 4:55 बजे वापस दिल्ली जाएगी।
  • इंडिगो : 27 अक्तूबर से सभी दिन बंगलूरू से शाम पांच बजे आकर वापस 5:40 बजे बंगलूरू जाएगी।
  • इंडिगो : 27 अक्तूबर से सभी दिन शाम सवा छह बजे पुणे से आकर 6:50 बजे हैदराबाद जाएगी।
  • इंडिगो : 27 अक्तूबर से सभी दिन मुंबई से शाम छह बजे आकर वापस 6:35 बजे मुंबई जाएगी।
  • इंडिगो : 27 अक्तूबर से सभी दिन दिल्ली से 6:10 आकर वापस 6:45 बजे दिल्ली जाएगी।
  • इंडिगो : 27 अक्तूबर से सभी दिन जयपुर से शाम 7:10 बजे आकर वापस 7:30 बजे जयपुर जाएगी।
  • इंडिगो : 27 अक्तूबर से दिल्ली से सभी दिन शाम सवा सात बजे आकर वापस 7:50 बजे दिल्ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed