{"_id":"5fdc4d2754440f794c71b352","slug":"dehradun-news-indore-ujjain-passengers-upset-due-to-train-non-running-kisan-express-also-stopped","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून : ट्रेनें नहीं चलने से इंदौर, उज्जैन के यात्री परेशान, किसान एक्सप्रेस के संचालन को भी झटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून : ट्रेनें नहीं चलने से इंदौर, उज्जैन के यात्री परेशान, किसान एक्सप्रेस के संचालन को भी झटका
Fri, 18 Dec 2020 12:11 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Fri, 18 Dec 2020 12:11 PM IST
विज्ञापन
देहरादून रेलवे स्टेशन
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे बोर्ड की ओर से देहरादून-उज्जैन एक्सप्रेस, देहरादून-इंदौर एक्सप्रेस, देहरादून-वाराणसी जनता एक्सप्रेस और देहरादून-हावड़ा एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों का संचालन नहीं होने से यात्रियों को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
दिलचस्प पहलू यह है कि मंडल मुख्यालय की ओर से इन ट्रेनों के संचालन को लेकर प्रस्ताव रेलवे बोर्ड उत्तर रेलवे को भेजा गया था लेकिन रेलवे बोर्ड ने इन ट्रेनों के संचालन की मंजूरी नहीं दी है। रेलवे अधिकारियों का यह भी कहना है कि कोहरे की वजह से देहरादून-उज्जैन और देहरादून-इंदौर एक्सप्रेस, जनता एक्सप्रेस के संचालन पर रोक लगाई जाती थी। हो सकता है कि कोरोना संकट के साथ ही कोहरे की वजह से ट्रेनों के संचालन पर रोक लगाई गई हो।
विज्ञापन
आपको बता दिया जाए कि कोरोना संकट के बीच देहरादून से सिर्फ चंद ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है, जिसमें देहरादून-नई दिल्ली जनशताब्दी और शताब्दी के अलावा देहरादून-काठगोदाम जनशताब्दी, देहरादून-कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस, देहरादून-प्रयागराज लिंक एक्सप्रेस, देहरादून-पुरानी दिल्ली मसूरी एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें शामिल हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा मंडल मुख्यालय की ओर से देहरादून-इंदौर एक्सप्रेस, देहरादून-उज्जैन एक्सप्रेस, देहरादून-वाराणसी जनता एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों के संचालन का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा गया था। लेकिन, रेलवे बोर्ड की ओर से इन ट्रेनों के संचालन को हरी झंडी नहीं दी गई है। ट्रेनों का संचालन नहीं होने से इंदौर, उज्जैन के साथ मध्य प्रदेश जाने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा का कहना है कि ट्रेनों के संचालन का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा गया था। लेकिन रेलवे बोर्ड की ओर से ट्रेनों के संचालन की कोई अनुमति नहीं दी गई है। ऐसे में दोनों का संचालन नहीं किया जा रहा है। फिर भी यदि ट्रेनों के संचालन की अनुमति रेलवे बोर्ड के स्तर से दी जाती है तो ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
किसान एक्सप्रेस के संचालन को झटका
रेलवे बोर्ड और उत्तर रेलवे की ओर से किसानों की सुविधाओं के मद्देनजर प्रस्तावित किसान एक्सप्रेस के संचालन में फिलहाल पहले चरण में ही झटका लगता दिख रहा है। रेलवे अधिकारियों की मानें तो उन्हें देहरादून के साथ ही उत्तराखंड के तमाम इलाकों में पर्याप्त संख्या में फल और सब्जी कारोबारी नहीं मिले हैं। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि कृषि उत्पादन मंडी समिति और सब्जी और फल के बड़े कारोबारियों से हुई वार्ता में सहमति बनी है।