फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News fire broke out in perfume manufacturing factory In selaqui People In panic

Dehradun: परफ्यूम बनाने वाली फैक्टरी में लगी आग, सिलिंडरों के धमाके की आवाज से गूंजा सेलाकुई, मची अफरा-तफरी

Sun, 14 Dec 2025 03:26 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर (सेलाकुई)
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर (सेलाकुई) Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 14 Dec 2025 03:26 PM IST
सार

जिस फैक्टरी में आग लगी है उसमें परफ्यूम बनाया जाता है। फैक्टरी परिसर के भीतर से सिलिंडर के धमाकों की आवाज सुनाई दे रही है।

विज्ञापन
Dehradun News fire broke out in perfume manufacturing factory In selaqui People In panic
फैक्टरी में लगी आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

औद्योगिक क्षेत्र में अकबर कॉलोनी के पास स्थित श्री बालाजी इंस्डट्रीज की फैक्टरी में रविवार को भीषण आग लग गई। एक के बाद एक सिलिंडर फटने से धमाके होने लगे। घटना में दो कर्मचारी मामूली तौर पर झुलसे हैं। अग्निशमनकर्मियों ने करीब पांच घंटे 10 मिनट की कड़ी मशक्कत और सेलाकुई के साथ देहरादून, ऋषिकेश, विकासनगर व हरिद्वार से मंगवाए गए 14 अग्निशमन वाहनों की मदद से आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


पुलिस को दोपहर करीब 1.50 बजे फरफ्यूम बनाने वाली बालाजी इंस्डट्रीज की फैक्टरी में आग लगने की सूचना मिली। थाना प्रभारी पीडी भट्टी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। तब तक फैक्टरी में मौजूद 10-12 कर्मचारी भागकर बाहर आ चुके थे। दो कर्मचारी मामूली तौर पर झुलसे थे। सूचना पर अग्निशमन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। अगलगी के बीच फैक्टरी में लगातार सिलिंडर के धमाके हो रहे थे।
विज्ञापन


Uttarakhand: तुषार हत्याकांड...एनकाउंटर में एक आरोपी पकड़ा, पैर में लगी गोली, अन्य आरोपियों की तलाश जारी
विज्ञापन
विज्ञापन

 

आग की बड़ी-बड़ी लपटें बगल में स्थित सीट कवर बनाने की फैक्टरी और डिक्सन कंपनी के गोदाम तक पहुंचने लगी। मौके पर पहुंचे एसपी देहात ने जिले के साथ हरिद्वार से भी अग्निशमन वाहन मंगवाए। शाम करीब सात बजे आग पर काबू पाया गया। इस दौरान फैक्टरी में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।

शाम सात बजे तक आग पर काबू पा लिया गया था। जिले के अग्निशमन केंद्रों से 14 और हरिद्वार से दो वाहन मंगवाए गए थे लेकिन हरिद्वार के वाहनों का प्रयोग करने से पहले आग को बुझा दिया गया। अग्निशमन विभाग घटना की जांच कर रिपोर्ट तैयार करेगा।
- पंकज गैरोला, एसपी देहात, विकासनगर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed