फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Uttarakhand Khatima Tushar murder case One accused arrested During Police encounter

Uttarakhand: तुषार हत्याकांड...एनकाउंटर में एक आरोपी पकड़ा, पैर में लगी गोली, अन्य आरोपियों की तलाश जारी

Sun, 14 Dec 2025 12:57 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, खटीमा
संवाद न्यूज एजेंसी, खटीमा Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 14 Dec 2025 12:57 PM IST
सार

Uttarakhand News: स्लाम नगर से आए कुछ युवकों ने रोडवेज स्टाॅपेज के पास एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी जबकि दो अन्य युवक घायल हो गए।

विज्ञापन
Uttarakhand Khatima Tushar murder case One accused arrested During Police encounter
तुषार हत्याकांड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

खटीमा के तुषार हत्याकांड मामले में शनिवार देर रात एनकाउंटर के दौरान एक हत्यारोपी हाशिम को पुलिस ने पकड़ लिया है। उसके पैर में गोली लगने से वह घायल हुआ है। वह झनकट क्षेत्र में छुपा हुआ था। रात एक बजे झनकट ईंट भटठे के पास पुलिस की घेराबंदी के बाद उसने पुलिस टीम पर फायर किया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। सीओ खटीमा विमल रावत ने बताया कि अन्य फरार आरोपियों की पुलिस  तलाश कर रही है।

विज्ञापन


Dehradun: घर के अंदर बाहरी लोगों को बुलाकर नमाज पढ़ाने पर विवाद, काली सेना ने किया हंगामा, मामले ने पकड़ा तूल

विज्ञापन

ये है पूरा मामला

खटीमा में शुक्रवार देर रात करीब 10 बजे आश्रम पद्धति स्कूल के पीछे रहने वाला तुषार शर्मा (24) बस स्टॉपेज के पास वाल्मीकि बस्ती निवासी अभय और पकड़िया निवासी सलमान के साथ एक चाय की दुकान के पास खड़ा था। वहां गोटिया, इस्लाम नगर से आए कुछ युवकों के साथ उनकी कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इसी बीच, आरोपियों ने तीनों पर चाकुओं से हमला कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को खटीमा उप जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने तुषार को मृत घोषित कर दिया जबकि दो घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया।

शनिवार सुबह युवक की हत्या की घटना शहर में आग की तरह फैल गई। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के आक्रोशित कार्यकर्ताओं समेत सैकड़ों लोगों ने घटनास्थल के पास चाय की दुकान को आग के हवाले कर दिया। बगल में खुली दुकानों में तोड़फोड़ कर दी। सूचना पर सीओ विमल रावत, कोतवाल विजेंद्र शाह, एसएसआई ललित रावल, बाजार चौकी प्रभारी जीवन चुफाल समेत अग्निशमन दल ने मौके पर दुकान में चाय की दुकान में लगी बुझाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed