फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News fire broke out in chhani in Tiuni, two Nepali laborers burnt alive

Dehradun: त्यूणी के गांव डिरनाड़ में दर्दनाक हादसा, छानी में लगी आग, दो नेपाली मजदूर जिंदा जले

Thu, 04 Apr 2024 08:34 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, त्यूणी(देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, त्यूणी(देहरादून) Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 04 Apr 2024 08:34 PM IST
सार

Dehradun News: डिरनाड़ गांव में सेब के बगीचे है। मजदूरों ने यहीं पर छानी बनाई हुई थी। बीती रात अचानक छानी में आग लग गई और मजदूर उसमें से निकल नहीं पाए।

विज्ञापन
Dehradun News fire broke out in chhani in Tiuni, two Nepali laborers burnt alive
छानी में लगी आग में जिंदा जले दो मजदूर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देहरादून की त्यूणी तहसील के दुर्गम गांव डिरनाड़ में छानी में आग लगने से दो नेपाली मजदूर जिंदा जल गए। आग इतनी विकराल थी कि छानी के आसपास के सेब के कई पेड़ भी झुलस गए। राजस्व पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए। चूल्हे की चिंगारी से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। राजस्व पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कथियान गांव के रहने वाले राजेंद्र खत्री का डिरनाड़ गांव में सेब का बगीचा है। बगीचे में ही आवासीय छानी है। छानी गांव से कुछ दूरी पर बनी थी। बगीचों में काम करने के लिए उन्होंने नेपाली मूल के दो मजदूरों मोहन लाल (49) और गणेश (59) को रखा हुआ था। दोनों छानी में ही रहते थे। 
विज्ञापन


Haridwar: हरकी पैड़ी क्षेत्र से यूपी से आई तीन साल की बच्ची गायब, सामने आई सीसीटीवी फुटेज, तलाश में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

बीते बुधवार की रात करीब पौने नौ बजे छानी में आग भड़क गई। कुछ ही देर में आग पूरी छानी में फैल गई। धुंआ और आग की लपटें देख गांव के लोग छानी को ओर दौड़ पड़े। तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी।

ग्रामीणों ने छानी के दरवाजे को खोलने का प्रयास किया, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। ग्रामीणों ने किसी तरह दरवाजा तोड़ा। दोनों के जले हुए शव बमुश्किल बाहर निकाले। कुछ ही देर में छानी पूरी तरह से जल गई। सूचना पर राजस्व उप निरीक्षक भीमदत्त जोशी मौके पर पहुंचे। 

बृहस्पतिवार की सुबह दोनों शवों के पंचनामा की कार्रवाई की गई। राजस्व उपनिरीक्षक ने बताया कि ऐसी आशंका है कि रात में मृतकों ने चूल्हे पर खाना बनाया और फिर खाना खाने के बाद सो गए। इस दौरान चूल्हे की चिंगारी से छानी में आग भड़क गई। उन्होंने बताया मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed