फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dehradun news: Father did not have money to carry the dead body of the girl, NHM personnel made arrangements

बच्ची का शव ले जाने के लिए पिता के पास नहीं थे पैसे, एनएचएम कर्मियों ने कराई व्यवस्था 

Fri, 28 Aug 2020 01:14 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 28 Aug 2020 01:14 PM IST
विज्ञापन
dehradun news: Father did not have money to carry the dead body of the girl, NHM personnel made arrangements
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
रीढ़ की हड्डी में न्यूरल ट्यूब डिफेक्ट (एनटीडी) की गंभीर बीमारी से ग्रसित चार माह की बच्ची का शव घर ले जाने के लिए एक पिता के पास पैसे तक नहीं थे। यह देख राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने आपस में पैसा एकत्र करके बच्ची के शव को पहुंचाने की व्यवस्था की है। 
विज्ञापन


पौड़ी जिले के थैलीसैंण ब्लाक की चार माह की बच्ची एनटीडी से ग्रसित थी। आशा कार्यकर्ता के माध्यम से उसे इलाज के लिए पौड़ी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से 18 अगस्त को उसे आईईआईसी (डिस्ट्रिक्ट अरर्ली इंटरवेशन सेंटर) देहरादून रेफर किया था। दून मेडिकल कॉलेज में कोविड के कारण डॉक्टर उपलब्ध न होने के कारण बच्ची को एक निजी अस्पताल भेजा गया। लेकिन इलाज के लिए अनुमोदन न होने के कारण निजी अस्पताल ने वापस आईईआईसी सेंटर भेज दिया।
विज्ञापन


जहां बच्ची के पिता की आर्थिक स्थिति देखते हुए कोरोनेशन अस्पताल से अनुमति देकर उसे दोबारा से निजी अस्पताल भेजा गया। जहां 19 अगस्त को बच्ची का एनटीडी का आपरेशन हुआ। बृहस्पतिवार को अस्पताल में बच्ची ने दम तोड़ दिया। लेकिन पिता के पास बच्ची के शव को ले जाने के लिए पैसे तक नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनएचएम मिशन निदेशक सोनिया तक मामला पहुंचने के बाद अधिकारियों और कर्मचारियों ने पैसा एकत्र करके शव को घर तक पहुंचाने की व्यवस्था की। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के राज्य नोडल अधिकारी डॉ. कुलदीप मार्तोलिया का कहना है कि बच्ची को बचपन से एनटीडी से पीड़ित थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed