फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News: Fake Army Subedar caught from military hospital

देहरादून: मिलिट्री अस्पताल से पकड़ा सेना का फर्जी सूबेदार, गर्लफ्रेंड की नौकरी लगवाने आया था एमएच

Thu, 18 Feb 2021 10:07 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 18 Feb 2021 10:07 PM IST
विज्ञापन
Dehradun News:  Fake Army Subedar caught from military hospital
पकड़ा गया फर्जी सूबेदार - फोटो : अमर उजाला

देहरादून में सेना का फर्जी सूबेदार बनकर घूम रहे एक युवक को सैन्यकर्मियों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि वह अपनी गर्लफ्रेंड को नौकरी लगवाने के बहाने मिलिट्री अस्पताल (एमएच) लेकर आया था। पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है। आरोपी के खिलाफ फिलहाल मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। 

विज्ञापन


मामला कैंट थाना क्षेत्र का है। यहां मिलिट्री अस्पताल में सेना के सूबेदार की वर्दी पहनकर एक युवक घूम रहा था। वह कभी किसी दफ्तर के बाहर खड़ा होता तो कभी किसी अन्य गतिविधियों में व्यस्त हो जाता था। इन संदिग्ध गतिविधियों को देखकर ही सैन्यकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ की तो पता चला कि वह बीफार्मा का छात्र है और यह वर्दी उसने खुद बनवाई है। 
विज्ञापन


पूछताछ में उसने अपना नाम  कामाख्या दुबे निवासी रांची, झारखंड बताया। उसने बताया कि वह अपनी गर्लफ्रेंड पर आकर्षित करने के लिए फर्जी सूबेदार बना था। उसने उसे यहां पर नौकरी लगवाने का झांसा दिया था। इंस्पेक्टर कैंट विद्याभूषण नेगी ने बताया कि सेना ने दुबे को थाना पुलिस के हवाले किया था। उससे पूछताछ की जा रही है। उसके बैकग्राउंड के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दाढ़ी देखकर पकड़ा गया दुबे 
दुबे ने दाढ़ी रखी हुई है। चूंकि, आर्मी में ज्यादातर क्लीन सेव रहते हैं। लिहाजा, वह इसी बात को लेकर पकड़ में आ गया। बताया यह भी जा रहा है कि उसने कई बार कैंटीन में जाने का भी प्रयास किया है। हालांकि, सख्ती के कारण वह ज्यादा जगह नहीं जा पाया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed