{"_id":"5fc5c1838ebc3e9bae32ce8b","slug":"dehradun-news-exclusive-investigate-of-dbs-and-sgrr-pgcolleges-construction-works","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सक्लूसिव : डीबीएस और एसजीआरआर पीजी कॉलेजों में निर्माण कार्यों की जांच करेगा रूसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सक्लूसिव : डीबीएस और एसजीआरआर पीजी कॉलेजों में निर्माण कार्यों की जांच करेगा रूसा
Tue, 01 Dec 2020 10:03 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
गौरव ममगाईं, अमर उजाला, देहरादून
गौरव ममगाईं, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Tue, 01 Dec 2020 10:03 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pixabay
डीबीएस व एसजीआरआर पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रूसा) के तहत चल रहे निर्माण कार्यों की दो दिसंबर को रूसा की टीम जांच करेगी। टीम में शमिल अधिकारी निर्माण कार्यों की गति के साथ ही गुणवत्ता भी जांचेंगे। निरीक्षण की जानकारी मिलते ही कॉलेज प्रबंधन तैयारियों में जुट गए हैं।
विज्ञापन
डीबीएस पीजी कॉलेज में रूसा के तहत करीब 02 करोड़ की लागत से निर्माण एवं सुविधाएं विकसित की जानी हैं। इनमें एक करोड़ की लागत से निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। जबकि, एक करोड़ रुपये जारी होना बाकी है।
विज्ञापन
वहीं, एसजीआरआर पीजी कॉलेज (पथरीबाग) में भी 02 करोड़ की लागत से पार्किंग, तीन क्लासरूम, शौचालय, स्पोर्ट्स स्टैंड व अन्य कार्य होने हैं। यहां भी एक करोड़ रुपये का काम पूरा कर लिया गया है। कॉलेजों की ओर से रूसा के अधिकारियों को निर्माण कार्यों की रिपोर्ट भेजी गई थी, इसके बाद अधिकारी स्थलीय निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
दो दिसंबर को रूसा के अधिकारियों की टीम द्वारा कॉलेज का निरीक्षण किए जाने की जानकारी मिली है। कॉलेज की ओर से पूरी तैयारी कर ली गई है। अधिकारियों को कार्यों की विस्तृत रिपोर्ट सौंपी जाएगी।
- प्रो. वीए बौड़ाई, प्राचार्य, एसजीआरआर पीजी कॉलेज
रूसा के तहत कॉलेज में नियमों के अनुरूप निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। सभी कार्य समय पर पूरा करने की कोशिश है। अभी एक करोड़ की राशि जारी होना बाकी है। इसके बाद शेष कार्य भी समय पर पूरे किए जाएंगे।
- प्रो. वीसी पांडेय, प्राचार्य, डीबीएस पीजी कॉलेज