फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dehradun news : dehradun city new exceptions from new year 2021

Dehradun News: देहरादून शहर को 2021 से जगीं नई उम्मीदें, बदलेगी व्यवस्था की तस्वीर

Mon, 04 Jan 2021 04:04 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 04 Jan 2021 04:04 PM IST
विज्ञापन
dehradun news : dehradun city new exceptions from new year 2021
देहरादून स्टेशन का साइन बोर्ड - फोटो : Twitter

नया साल 2021 शुरू हो गया है तो नई उम्मीदें भी जगने लगी हैं। 2021 से शहर को खास उम्मीदें हैं, जो शहर या विभिन्न क्षेत्रों के विकास से जुड़ी हैं। ये योजनाएं अगर धरातल पर उतरती हैं तो शहर और व्यवस्था की तस्वीर बदल सकती है। इससे विकास के नए आयाम तो लिखे जाएंगे, साथ ही शिक्षा, समाज, कर्मचारी वर्गों को भी लाभ मिलेगा। उम्मीद है यह नया साल सबके लिए अच्छा रहने वाला है।

विज्ञापन


तकनीकी शिक्षा में टीईक्यूईपी से आएगा बदलाव

तकनीकी शिक्षा के लिए टेक्निकल एजुकेशनल क्वालिटी इम्प्रूवमेंट प्रोग्राम (टीईक्यूईपी) संजीवनी साबित हो सकता है। मार्च 2021 तक केंद्र सरकार का यह प्रोग्राम पूरा हो जाएगा। प्रोग्राम में महिला तकनीकी संस्थान (डब्ल्यूआईटी) व उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय (यूटीयू) समेत प्रदेशभर से 9 कॉलेजों के चयन हुआ है। हर कॉलेजों को करोड़ों रुपये का बजट दिया है। इसमें उच्च शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए आधुनिक लैब व अन्य उपकरण मुहैया कराए गए हैं। गेट की निशुल्क कोचिंग व पर्सनैलिटी डेवलपमेंट की ट्रेनिंग भी दी जाएंगी। 
विज्ञापन


ई-एजुकेशन से जुड़ेंगे सरकारी स्कूल

नया साल शासकीय व अशासकीय स्कूलों के लिए भी खास रहने वाला है। इस साल शासकीय व अशासकीय  स्कूल के छात्र ई-एजुकेशन से जुड़ेंगे। इसके लिए विभाग ने विद्या एजुकेशन एप शुरू किया है, जिसमें सभी कक्षाओं का पाठ्यक्रम उपलब्ध है। इसमें छात्र जेईई, नीट व बैंकिंग की ऑनलाइन कोचिंग भी ले सकेंगे। शिक्षा विभाग इसे खास प्रयोग मान रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईपीएफ से जुड़ सकते हैं मनरेगा श्रमिक

यह साल मनरेगा श्रमिकों व ग्राम्य विकास विभाग में कार्यरत कर्मचारियों को भी सौगात मिल सकती है। ग्राम्य विकास विभाग की ओर से नवंबर 2020 में कर्मचारी भविष्य निधि कार्यालय (ईपीएफओ) से श्रमिकों को ईपीएफ का लाभ देने की इच्छा जाहिर की गई थी, जिस पर ईपीएफओ ने कार्रवाई भी शुरू कर दी थी। अब इस पर अंतिम निर्णय शासन स्तर पर ही होना है। अगर सब कुछ सही रहा तो यह साल हजारों श्रमिक एवं कर्मियों को तोहफा दे सकता है।

पूरा होगा स्मार्ट सिटी का सपना

2021 में देहरादून स्मार्ट सिटी आकार लेने लगेगी। शहर में परियोजना के तहत कई काम चल रहे हैं। इंट्रीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर, स्मार्ट स्कूल, स्कूल लाइब्रेरी, स्मार्ट रोड, पलटन बाजार सौंदर्यीकरण, परेड मैदान पुनर्निर्माण जैसी योजनाएं इस साल धरातल पर उतरेंगी। इन योजनाओं के बाद दून की तस्वीर बदल जाएगी। 

एमडीडीए की योजनाओं पर होगा काम 

एमडीडीए की कई योजनाओं पर कोरोना के चलते वर्ष 2020 में बहुत ज्यादा काम नहीं हो सका। तरला आमवाला में बन रही आवासीय योजना भी जस की तस पड़ी रही। लेकिन 2021 में उसमें काम होने की उम्मीद है। इसी साल प्रोजेक्ट पूरा होकर ग्राहकों को इनका आवंटन किया जा सकता है। इसके अलावा सड़क, नाली निर्माण, पार्क रखरखाव पर भी काम होगा।

स्वास्थ्य सुविधाएं होगी बेहतर

2021 में जिले की स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होंगी। कोरोना काल मे जिले के कई अस्पताओं में सुविधाएं बढ़ी हैं। विशेषकर कोविड अस्पताल दून में वेंटिलेटर, आइसीयू बेड और सुविधाएं बढ़ी हैं। इस साल इन सुविधाओं और सेवाओं में पहले से ज्यादा इजाफ़ा होगा। 

कई नए मेडिकल कालेज खुलेंगे

इस साल प्रदेश में कई नए मेडिकल और पैरामेडिकल कालेज खुलेंगे। कुछ स्थानों पर इसी सत्र से एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू होगी। मेडिकल कालेजों में सीटों की संख्या में इजाफा भी हो सकता है, जिससे कई युवाओं का डॉक्टर बनने का सपना पूरा हो सकेगा।

नए वार्डों का भी होगा विकास

देहरादून नगर निगम से जुड़े नए वार्डों में भी इस साल विकास कार्य होंगे। सभी वार्डों में कूड़ा उठान की व्यवस्था बेहतर होगी। साफ सफाई के अलावा स्ट्रीट लाइट, सीवर लाइन, बिजली, पानी, सड़क निर्माण के कार्य भी रफ्तार पकड़ेंगे।

सौ करोड़ की लागत से सुधरेंगी शहर की सड़कें

नए साल में जनवरी के बाद लोगों को दून की सड़कें चकाचक दिखाई देंगी। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने काम भी शुरू कर दिया है। दरअसल, दून की सड़कों की स्थिति बेहद दयनीय है, जिनके चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सौ करोड़ की लागत से सड़कों की स्थिति को सुधारा जाएगा। एसई दून सर्किल पीएस बृजवाल ने कहा कि सड़कों की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है।


कैंट क्लेमेंटटाउन में पानी की नहीं होगी दिक्कत

नए साल में कैंट क्लेमेंटटाउन में लोगों को पेयजल की किल्लत से नहीं जूझना पड़ेगा। अभी तक कैंट बोर्ड की कोई अपनी योजना नहीं थी, जिसके कारण कैंट क्षेत्रवासियों को पानी की कमी से जूझना पड़ रहा था। लेकिन, अब कैंट बोर्ड की पेयजल योजना पूरी तरह से तैयार हो चुकी है। जल्द ही इस योजना को लोकार्पण किया जाएगा। कैंट क्लेमेंटटाउन उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह कंडारी ने कहा कि इससे कैंट क्लेमेंटटाउन की वर्षों पुरानी समस्या समाप्त हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed