फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun news : Daughter beat mother, father and drove them out of house

देहरादून : बेटी ने माता, पिता को मारपीट कर घर से निकाला, मकान और 23 लाख हड़पे

Wed, 09 Dec 2020 08:01 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 09 Dec 2020 08:01 PM IST
विज्ञापन
Dehradun news : Daughter beat mother, father and drove them out of house
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : i stock

बेटी पहले सेवा करने के वादा कर बुजुर्ग माता-पिता को घर ले आई, लेकिन बाद में उन्हें मारपीट कर निकाल दिया। उसने अपने भांजे के साथ मिलकर धोखे से बुजुर्ग माता-पिता का मकान भी दान में लिखवा लिया।

विज्ञापन


यही नहीं आरोप है कि उसने माता-पिता के 23 लाख रुपये भी हड़प लिए। बुजुर्ग महिला की शिकायत पर पुलिस ने उनकी बेटी और नाती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पटेलनगर क्षेत्र के कृष्णा विहार निवासी 62 वर्षीय अमृत कौर ने पुलिस को बताया कि उनकी छोटी बेटी हरजीत की शादी डोईवाला में हुई थी। उसके पति ने 2017 में आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमृत कौर ने उसे 2017 में ही हर्रावाला में 27 लाख रुपये में जमीन बेची थी। यह पैसा उसके घर पर ही रखा हुआ था। आरोप है कि इस पैसे पर हरजीत की नजर थी। एक दिन वह उनके पास आई और किसी सोसाइटी में जमा कराने के नाम पर 11 लाख रुपये ले गई। कहा कि इसका ब्याज वह हर महीने देती रहेगी।

एक महीने बाद ही उसने दोनों से की मारपीट

इसके कुछ दिन बाद हरजीत माता-पिता को सेवा के लिए अपने घर डोईवाला ले गई। लेकिन, यहां एक महीने बाद ही उसने दोनों को मारपीट कर निकाल दिया। इस बीच उसने कुछ कागजात पर उनके हस्ताक्षर भी कराए थे। वे दोनों फिर पटेलनगर वाले मकान में ही रहने लगे।

बीते अगस्त महीने में हरजीत उनके घर आई और कहने लगी कि यह मकान उसके नाम हो गया है। उसके साथ उनका नाती अमन भी था। इसके बाद महिला ने अपने एक परिचित के माध्यम से रजिस्ट्रार ऑफिस से जानकारी ली तो पता चला कि यह मकान उसकी बेटी ने धोखे से दान में लिखवा लिया है। इस मामले में हरजीत और उसके भांजे (वृद्धा का नाती) के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 

12 लाख रुपये धोखे से निकाले 

बुजुर्ग महिला ने पुलिस को बताया कि हरजीत जो 11 लाख रुपये जमा कराने के लिए ले गई थी, उनमें से छह लाख रुपये ही उसने उनके नाम पर जमा किए। जबकि, पांच लाख रुपये उसने अपनी बेटी के नाम कर दिए थे। यह सब पैसे भी उसने धोखाधड़ी कर निकाल लिए। यही नहीं पिता के खाते से भी 12 लाख रुपये धोखाधड़ी कर निकाल लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed