फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News Boy from Himachal Died due to Drown into Tons River While come for Friends Birthday Party

Vikasnagar: दोस्त के जन्मदिन की पार्टी मनाने हिमाचल प्रदेश से आया था युवक, टोंस नदी में डूबने से हुई मौत

Fri, 17 May 2024 08:39 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, कालसी (देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, कालसी (देहरादून) Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 17 May 2024 08:39 PM IST
सार

Dehradun News: युवक नदी में नहाते हुए अचानक तेज बहाव की चपेट में आ गया। उसके दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह नदी की लहरों में ओझल हो गया।

विज्ञापन
Dehradun News Boy from Himachal Died due to Drown into Tons River While come for Friends Birthday Party
मृतक अनुराग चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कालसी थाना क्षेत्र केकोटी इच्छाड़ी मोटर मार्ग पर लालढांग के पास नहाते हुए टोंस नदी में डूबने से हिमाचल प्रदेश के एक युवक की मौत हो गई। एसडीआरएफ की टीम ने युवक के शव को नदी से बाहर निकाला। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। बताया जा रहा है कि मृतक के एक दोस्त का जन्मदिन था। मृतक अपने छह दोस्तों के साथ जन्मदिन की पार्टी मनाने के लिए लालढांग में टोंस नदी के किनारे आया था।

विज्ञापन


थाना पुलिस के अनुसार, शुक्रवार शाम पांच बजे एक युवक लालढांग के पास टोंस नदी में नहाते समय बह गया। कोटी इच्छाड़ी मार्ग से गुजर रहे थाना प्रभारी कालसी ने मौके पर भीड़ जमा देखी। युवक के नदी में बहने की जानकारी मिलने पर उन्होंने एसडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया। एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया। डीप डाइविंग टीम ने काफी खोजबीन के बाद युवक के शव को नदी से बाहर निकाला।
विज्ञापन


Chardham Yatra: बदरीनाथ में यूपी और एमपी के दो यात्रियों की हार्ट अटैक से मौत, यात्रा में अब तक 15 की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी कालसी वैभव गुप्ता ने बताया कि मृतक की पहचान अनुराग चौहान (18) पुत्र श्याम सिंह के रूप में हुई। मृतक हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के थाना पुरुवाला के किलौड़ गांव का रहने वाला था।

युवक के दोस्तों ने पुलिस को बताया कि नदी में नहाते हुए वह अचानक तेज बहाव की चपेट में आ गया। उन्होंने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह नदी की लहरों में ओझल हो गया। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

बड़ाणा किलौड़ के ग्राम प्रधान देवराज नेगी ने बताया कि युवक ने हाल में किलौड़ स्थित स्कूल से 12वीं की परीक्षा पास की थी। मृतक के पिता ठेकेदारी का काम करते हैं। मृतक तीन भाई बहनों में सबसे छोटा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed