फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News: Advocates work boycott in all districts

Dehradun: अधिवक्ताओं ने किया कार्य बहिष्कार, कोर्ट परिसर में की नारेबाजी, अदालतों में नहीं हो पाई सुनवाई

Fri, 18 Nov 2022 12:29 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 18 Nov 2022 12:29 PM IST
सार

कुछ दिनों पहले हरिद्वार में हुई उत्तराखंड बार काउंसिल की बैठक में 17 नवंबर को प्रदेशभर में एक दिवसीय हड़ताल का निर्णय लिया गया था। अधिवक्ताओं का आरोप है कि न्यायिक अधिकारियों का उनके प्रति दुर्व्यवहार बढ़ता जा रहा है।

विज्ञापन
Dehradun News: Advocates work boycott in all districts
वकीलों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

न्यायिक अधिकारियों पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए अधिवक्ता बृहस्पतिवार को कार्य बहिष्कार पर रहे। देहरादून में सिविल कोर्ट कंपाउंड के परिसर में एकत्र होकर उन्होंने नारेबाजी की और न्यायिक अधिकारियों के व्यवहार में सुधार की मांग उठाई। अधिवक्ताओं के कार्य बहिष्कार से न्यायालयों में दिनभर सुनवाई नहीं हो सकी। इससे वादकारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन


कुछ दिनों पहले हरिद्वार में हुई उत्तराखंड बार काउंसिल की बैठक में 17 नवंबर को प्रदेशभर में एक दिवसीय हड़ताल का निर्णय लिया गया था। अधिवक्ताओं का आरोप है कि न्यायिक अधिकारियों का उनके प्रति दुर्व्यवहार बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन


उत्तराखंड: सीएम धामी के निर्देश, गांवों में भी होगी कैबिनेट और लगेगी चौपाल, रखे जाएंगे पर्यावरण मित्र
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी के विरोध में बृहस्पतिवार को कार्य बहिष्कार कर अधिवक्ताओं ने दो घंटे तक प्रदर्शन किया। बार एसोसिएशन देहरादून के अधिवक्ताओं ने सिविल कोर्ट परिसर के बाहर एकजुट होकर प्रदर्शन किया। उन्होंने हाथों में पोस्टर और बैनर लिए थे जिन पर उनकी मांगें लिखी हुई थीं।

इस दौरान उत्तराखंड बार काउंसिल के चेयरमैन एमएम लांबा, देहरादून बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल, सचिव अनिल शर्मा आदि ने कहा कि अधिवक्ता अपनी मांगों पर हमेशा एकजुट रहे हैं। न्यायिक अधिकारियों को अपना रवैया सुधारना होगा। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश गुप्ता, राजीव शर्मा बंटू, संजीव शर्मा, सौरभ दुसेजा, मनीषा दुसेजा, प्रकाश टी पाल, एसके धर, आलोक घिल्डियाल, अमित चौधरी, अल्पना जदली, दीपक कुमार, स्वाति बडोनी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed