देहरादून: रोजगार गारंटी जागरूकता के लिए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने निकाली बाइक रैली
आप प्रवक्ता रविंद्र सिंह आनंद ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने अभी तक जनता से जो भी वादे किए हैं। उन्हें सत्ता में आते ही पूरे करेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम आदमी पार्टी ने रोजगार गारंटी जागरूकता को लेकर रविवार को बाइक रैली निकाली। आप प्रवक्ता रविंद्र आनंद की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने रैली के माध्यम से लोगों को पार्टी की रोजगार गारंटी वादों के प्रति जागरूक किया।
रैली कैंट विधानसभा कार्यालय लक्ष्मण चौक से शुरू हुई। जिसके बाद गांधीग्राम कांवली रोड, गोविंदगढ़, कुमार मंडी, यमुना कॉलोनी, चकराता रोड, किशन नगर चौक होते हुए मित्रलोक कॉलोनी चोर खाला, गांधीनगर, राजेंद्र नगर, कौलागढ़, नींबू वाला बल्लूपुर, बल्लीवाला चौक, वसंत विहार, शास्त्री नगर, खाला न्यू पटेल नगर, पंडित वाणी क्षत्रों से होते हुए प्रेमनगर से होते हुए वापस कार्यालय पर आ कर समाप्त हुई।
आप प्रवक्ता रविंद्र सिंह आनंद ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने अभी तक जनता से जो भी वादे किए हैं। उन्हें सत्ता में आते ही पूरे करेगी। जिसमें रोजगार, 300 यूनिट मुफ्त बिजली, उत्तराखंड को आध्यात्मिक राजधानी बनाना शामिल है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने दिल्ली में काम करके दिखाया है और जनता को किए वादों पर खरी उतरी है। अब उत्तराखंड की बारी है। पिछले 20 सालों में कांग्रेस और भाजपा ने जनता के साथ खिलवाड़ किया है। इसके लिए जनता दोनों दलों को माफ नहीं करेगी। रैली में मुकेश सिंह, जितेंद्र बहल, विशाल बंसल, मोहित कुमार, वीर सिंह, विनोद भट्ट, अनुदीप कौर, अब्दुल जब्बार, गुलफाम मलिक, नवीन सिंह चौहान समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
आप अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की महासचिव बनीं रेहाना
आम आदमी पार्टी ने अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का विस्तार किया है। रेहाना परवीन को प्रकोष्ठ का प्रदेश महासचिव बनाया गया है। प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.यूनुस चौधरी ने इसकी घोषणा की है। रविवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में नवनियुक्त महासचिव का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
आप युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष हिमांशु पुंडीर ने कहा कि पार्टी संगठन की मजबूती पर पूरा ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी का विस्तार प्रदेश में बहुत तेजी से हो रहा है और पूरे प्रदेश में लगातार लोग आप पार्टी से जुड़ते जा रहे हैं। आने वाले चुनावों में लोगों को नए विकल्प की तलाश है और आप पार्टी उनके लिए नए विकल्प के रूप में मौजूद है।
प्रकोष्ठ की नवनियुक्त महासचिव रेहाना परवीन ने कहा कि पार्टी ने उन्हें बेहद अहम जिम्मेदारी दी है। इसके लिए पार्टी की मजबूती के लिए दिन रात मेहनत करेंगी। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य मातृशक्ति और युवाओं को पार्टी की नीतियों से अवगत कराना है।
उन्होंने कहा कि कर्नल कोठियाल के नेतृत्व में आप पार्टी मजबूती से चुनाव लड़ेगी और 70 विधानसभाओं पर अपनी ताकत दिखाकर सरकार बनाएगी। वहीं, आप विधानसभा प्रभारी डिंपल सिंह ने राजपुर में संगठन में बदलाव करते हुए सुनील घाघट को राजपुर विधानसभा का संगठन मंत्री नियुक्त किया है।
इस मौके पर शहनाज, अमित चौहान, नवीन पीरशाली, हिमांशु पुंडीर, डिंपल सिंह, दीपक सेलवान, सुधा पटवाल, सीमा कश्यप, काशिम चौधरी, चरण सिंह, रवि बांगिया, गज्जू रावत, रूपेंद्र मेहरा, सुरेश मेहरा, शूरवीर, अब्दुल रहमान, वसीम अहमद, तस्लीम अहमद, धीरज कुमार आदि मौजूद थे।