फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News: 4000 Vehicles Returned from Tourist places after rainfall

देहरादून: पुलिस की सख्ती और बारिश ने रोके पर्यटकों के कदम, चार हजार वाहनों को लौटाया

Sun, 11 Jul 2021 10:58 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 11 Jul 2021 10:58 PM IST
सार

बारिश और कोविड संक्रमण के कारण सहस्रधारा में पुलिस और पर्यटन विभाग ने तालाबों में नहाने पर रोक लगा दी।

विज्ञापन
Dehradun News: 4000 Vehicles Returned from Tourist places after rainfall
खाली पड़ा पर्यटन स्थल सहस्रधारा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शनिवार को दून और मसूरी के पर्यटन स्थलों में उमड़ी भीड़ के बाद रविवार को पुलिस, पर्यटन विभाग की सख्ती और बारिश के कारण पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की कम भीड़ रही। गुच्चूपानी और सहस्रधारा पहुंचे पर्यटकों को पानी में बिना अठखेलियां किए ही लौटना पड़ा।

विज्ञापन


बारिश और कोविड संक्रमण के कारण जहां सहस्रधारा में पुलिस और पर्यटन विभाग ने तालाबों में नहाने पर रोक लगा दी, वहीं, गुच्चूपानी में भी लोगों को 50-50 के लॉट में सीमित संख्या में गुफा में प्रवेश करने दिया गया। सख्ती देख कई पर्यटक आधे रास्ते से ही लौट गए। 
विज्ञापन


तस्वीरें: मसूरी में लगा जाम, 1500 वाहनों को लौटाया, कैंपटी फॉल में पानी बढ़ने से सैलानियों की एंट्री बंद
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, शनिवार को दून के पर्यटक स्थलों गुच्चूपानी और सहस्रधारा में पर्यटकों को हुजूम उमड़ पड़ा था। दोनों जगह न तो सड़कों पर जगह बची थी और न ही अंदर। लिहाजा, पुलिस को व्यवस्था बनाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। कई पर्यटकों को बीच रास्ते से ही बैरंग लौटाना पड़ा। गुच्चूपानी में तो भीड़ के कारण पर्यटन स्थल को दो घंटे के लिए बंद करना पड़ा। रविवार को भी इन स्थलों में पर्यटकों का हूजूम पहुंचने की संभावना थी, लेकिन पुलिस की सख्ती और बारिश ने पर्यटकों के कदम थाम दिए।

पानी में अठखेलियां नहीं कर पाए पर्यटक 
सहस्रधारा और गुच्चूपानी में पर्यटक नहाने का आनंद लेते आते हैं। रविवार को पुलिस और पर्यटन विभाग ने इन दोनों स्थलों पर नहाने पर प्रतिबंध लगा दिया। सहस्रधारा में सभी तालाबों को नहाने के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया। जबकि, गूच्चूपानी में भी पर्यटकों को गुफा के अंदर प्रवेश नहीं करने दिया गया। इससे पर्यटकों को पानी में बिना अठखेलियां किए ही लौटना पड़ा। 

पर्यटकों की भीड़ बढ़ने के कारण पुलिस के सहयोग से सहस्रधारा और गुच्चूपानी में पर्यटकों के नहाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। गुच्चूपानी में गेट के अंदर केवल 50-50 के लॉट में  पर्यटकों को भेजा गया। सख्ती और बारिश के कारण भी रविवार को शनिवार की अपेक्षा भीड़ कम रही।
- जसपाल सिंह,  जिला पर्यटन अधिकारी

पर्यटन स्थलों से लौटाए गए चार हजार वाहन 

पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। रविवार को वीकेंड पर विभिन्न पर्यटन स्थलों को जाने वाले करीब चार हजार वाहनों को वापस लौटाया गया। सबसे अधिक मसूरी जाने वाले लोगों को उल्टे पैर लौटने को मजबूर होना पड़ा। यहां से दो हजार से अधिक कारों व मोटरसाइकिलों को वापस किया गया। 

पर्यटन स्थलों पर इन दिनों कोरोना बचाव को लेकर जारी गाइडलाइनों का जमकर उल्लंघन हो रहा है। ऐसे में न सिर्फ क्षेत्र विशेष में बल्कि विभिन्न जगहों पर कोरोना संक्रमण का खतरा हो सकता है। इससे बचाव के लिए गत शुक्रवार को एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने जिले के पर्यटन स्थलों के आसपास बेरिकेडिंग कर चेकिंग सख्ती से करने के निर्देश दिए थे। इसके तहत मसूरी, सहस्रधारा, गुच्चुपानी आदि स्थलों को जाने वाले मार्गों पर 20 से ज्यादा बेरिकेड लगाए गए हैं। सबसे ज्यादा दबाव कुठाल गेट पर है। कई मार्गों से होते हुए लोग मसूरी जाते हैं। इन सबका एक कॉमन बैरियर कुठाल गेट पर है। यहां से हर रोज हजारों वाहनों को लौटाया जा रहा है। 

रविवार को कुठाल गेट से दो हजार से अधिक वाहनों को लौटाया गया। एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि इस कदम से पर्यटन स्थलों पर भीड़ नियंत्रण में है। वहां पर मौजूद पुलिस फोर्स लोगों को नियमों का पालन कराने में भी सफल हो पा रही है। यदि वाहनों की संख्या अधिक रही तो यह सख्ती सप्ताह के सभी दिनों में लागू रह सकती है। 

यहां से लौटाए वाहन 
इन बेरिकेडिंग पर आरटीपीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट, स्मार्ट सिटी पोर्टल रजिस्ट्रेशन और होटल बुकिंग संबंधी दस्तावेज जांचे जा रहे हैं। न होने पर वाहनों को वापस लौटाया जा रहा है। 
- कुठाल गेट से 1350 कार व 700 मोटरसाइकिल
- किमाड़ी से 550 कार व 320 मोटरसाइकिल 
- सहस्त्रधारा से 150 कार व 400 मोटरसाइकिल 
- गुच्चुपनी से 180 कार व 250 मोटरसाइकिल

सख्ती के बाद मसूरी में 50 फीसदी कम हुई पर्यटकों की संख्या

मसूरी शहर में वीकेंड पर कम सैलानी घूमने पहुंचे। कुठाल गेट और कोल्हूखेत के पास पुलिस की सख्ती के चलते मसूरी आने वाले सैलानियों की संख्या में कमी आई। जिन सैलानियों के पास होटल बुकिंग, स्मार्ट सिटी पोर्टल पर पंजीकरण और कोरोना की नेगेटिव रिपोर्ट है उनको ही शहर में आने दिया जा रहा है। इसके चलते शहर में सैलानियों की खास भीड़ नहीं जुट रही है।

सीओ नरेन्द्र पंत ने बताया कि 50 फीसदी से अधिक वाहनों को दस्तावेज नहीं होने पर कुठाल गेट से वापस भेजा जा रहा है। इससे शहर में भीड़ नियंत्रित है और जाम की स्थिति भी नहीं है। सीओ मसूरी नरेन्द्र पंत के अनुसार पिछले वीकेंड और इस वीकेंड के तीन दिनों में मसूरी आने वाले वाहनों की संख्या में भारी कमी आई है।

जानकारी के अनुसार पिछली तीन जुलाई को 3400 चारपहिया और 950 दोपहिया वाहन पहुंचे थे। चार जुलाई को 3200 चारपहिया और एक हजार दोपहिया वाहन शहर पहुंचे थे। इसकी तुलना में इस वीकेंड पर शनिवार को 1600 चारपहिया और 700 दोपहिया वाहन मसूरी पहुंचे। वहीं, रविवार को मात्र 1100 चारपहिया और 850 दोपहिया वाहन मसूरी आए।

दून चिड़ियाघर में 340 पर्यटकों ने वन्यजीवों, पक्षियों का किया दीदार 
दून चिड़ियाघर को पर्यटकों को खोलने को लेकर आदेश जारी होने के बाद पर्यटकों की भीड़ बढ़ने लगी है। चिड़ियाघर अधिकारियों के मुताबिक रविवार को चिड़ियाघर में 3400 पर्यटक पहुंचे।  चिड़ियाघर में तेंदुआ, सांभर, हिरण, काकड़, चीतल जैसे वन्यजीवों के साथ दो दर्जन से अधिक देसी-विदेशी प्रजाति के पक्षियों को देखा। बच्चों ने दून चिड़ियाघर प्रशासन की ओर से पार्क में लगाए गए झूलों का भी जमकर लुफ्त उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed